फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: पिता के सामने फूट-फूटकर रोती थीं गायिका मैथिली ठाकुर, इस बात को लेकर दोस्त उड़ाते थे मजाक

Sun, 12 Dec 2021 09:23 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 12 Dec 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri singer maithili thakur revealed that she was demoralized for her English in school
मैथिली ठाकुर - फोटो : Instagram

बहुत ही कम उम्र से अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीतने वाली लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। एक रिएलिटी शो से अपना करियर शुरू करने वाली मैथिली आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने शोज करती हैं। हालांकि जब सिंगर मैथिली ठाकुर पहली बार दिल्ली आई थीं तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और इस बात का खुलासा खुद मैथिली ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान किया था।



इस वजह से मजाक उड़ाते थे बच्चे

मैथिली ठाकुर ने मीडिया चैनल से एक खास बातचीत में बताया कि जब वो पहली बार दिल्ली आई थीं और उन्होंने स्कूल में एडमिशन लिया था तो लोग उनका अंग्रेजी भाषा को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाते थे। मैथिली ने कहा, ‘शुरुआत में मैं स्कूल नहीं जाती थी, लेकिन जब मैंने देखा सभी बच्चे स्कूल जाते हैं तो मैंने स्कूल जाना शुरू किया और मेरा दाखिला छठी क्लास में हुआ। लेकिन उस दौरान मुझे कुछ समझ नहीं आता था। मेरी अंग्रेजी की वजह से मुझे कई दिक्कतें आती थी।

bhojpuri singer maithili thakur revealed that she was demoralized for her English in school
मैथिली ठाकुर - फोटो : Instagram

भाषा पर हंसते थे बच्चे

मैथिली ने आगे कहा, ‘जब भी टीचर अंग्रेजी में कुछ पढ़ा रही होती थीं या फिर बच्चे कुछ पूछ लेते थे तो मैं बिलकुल ब्लैंक हो जाती थी। जब उन्हें ये पता चला कि मैं बिहार से हूं तो वो जानबूझकर मुझे अंग्रेजी में बात करते थे सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं उसका जवाब कैसे देती हूं। मुझे याद है एक बार मेरी टीचर ने मुझसे किसी किताब के बारे में पूछा तो मैंने बोला खोज रही हूं। मेरे ऐसा कहते ही क्लास के सभी बच्चे जोर-जोर से हंसने लगे।

bhojpuri singer maithili thakur revealed that she was demoralized for her English in school
बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

खुद में सुधार लाना शुरू किया

मैथिली ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि मुझे बाद में पता लगा यहां खोजने को ढूंढना कहते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे यहां हिन्दी में ही काफी कुछ नए शब्द सीखने को मिले, मैंने धीरे-धीरे खुद को सुधारना शुरू किया। मैंने दिल लगाकर पढ़ाई की ताकि सबके सामने मेरा आत्मविश्वास हमेशा बना रहे। मैंने अपने अंदर काफी कुछ बदलाव लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri singer maithili thakur revealed that she was demoralized for her English in school
मैथिली ठाकुर - फोटो : Instagram

पिता के सामने आते थे आंसू

मैथिली ने कहा, ‘स्कूल में पूरे दिन जो भी मेरे साथ होता था वो मैं अपने माता-पिता को बताती थी। लेकिन मेरे पिता रोने पर मुझे हमेशा शांत करवाकर एक ही बात कहते थे जो बोलता है बोलने दो तुम बस अपना काम करो। मैथिली ने स्कूल में रहने के दौरान ही कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सिंगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की।

विज्ञापन
bhojpuri singer maithili thakur revealed that she was demoralized for her English in school
काशी उत्सव की दूसरी संध्या में मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
इस रिएलिटी शो से मिली थी लोकप्रियता

मैथिली ठाकुर ने 10 साल की उम्र में जागरण में गाना शुरू किया था। उन्होंने कई सिंगिंग रिएलिटी शो में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें जो असली पहचान मिली वो ‘राइजिंग स्टार’ से मिली। इस शो में उनके गाने को काफी पसंद किया गया और वो शो की पहली रनरअप बनीं। इस शो ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed