मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी मानी जाती है। उनकी शादी के छह साल हो गये हैं। लेकिन कभी भी इस कपल के बीच मनमुटाव की कोई खबर नहीं आई। शाहिद एवं मीरा के दो बच्चे मीशा और जेन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीरा राजपूत की बेस्ट फ्रेंड का भी शाहिद कपूर पर क्रश था। जिसका खुलासा खुद मीरा राजपूत ने ही किया था।
Shahid Kapoor Mira Rajput: मीरा राजपूत की फ्रेंड का था शाहिद पर क्रश, खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा राजपूत का कहना था कि शाहिद कपूर पर क्रश वाली अपनी फ्रेंड को वह कॉलेज के वक्त से जानती थीं। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान मीरा राजपूत से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी किसी एक्टर को स्क्रीन पर देखने के बाद उस पर क्रश हुआ। इस पर मीरा राजपूत ने कहा था कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त का शाहिद कपूर पर क्रश था।
मीरा राजपूत ने कहा था कि उनकी करीबी दोस्त का शाहिद कपूर पर क्रश था और जब उन्होंने उसे बताया कि उनकी शाहिद से शादी होने जा रही है, इस पर उनकी दोस्त चौंक गई और उसने कहा- ओह माय गॉड। मीरा ने कहा कि वह मुझसे पहले से ही कहा करती थी कि उसका शाहिद पर क्रश है। मीरा ने कहा कि जब उनकी फ्रेंड उससे कहती थी कि उनका शाहिद पर क्रश है तो उन्हें इसका कोई फर्क नहीं पड़ता था।
मीरा ने कहा कि उनकी दोस्त का स्कूल से ही शाहिद पर क्रश था और यह मजेदार था। शाहिद की पत्नी मीरा का कहना था कि आज जब इस बात को याद करते हैं तो हंसते हैं। इतना ही नहीं, मीरा राजपूत की यह दोस्त शाहिद कपूर से मिल भी चुकी हैं।
गौरतलब है कि 21 साल की उम्र में मीरा राजपूत की शाहिद कपूर से शादी हो गई थी। शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्होंने और मीरा राजपूत ने कभी डेट नहीं की। वे दोनों बस तीन से चार बार ही मिले थे और इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था। शाहिद ने कहा था कि वह जब मीरा राजपूत से पहली बार मिले थे उस वक्त फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता शाहिद ने अपने साक्षात्कार में कहा था, 'मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फॉर्महाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने वीयर्ड शूज पहन रखे थे एवं बॉडी पर टैटू बने हुए थे।
शाहिद ने बताया था कि जब मीरा के पिता ने उनके स्वागत के लिए दरवाजा खोला तो वह उनके लुक को देखकर घबरा गए थे। उनके मुंह से निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?'