Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Katrina Vicky Mehndi Photos: Vicky Kaushal was seen lying on Katrina Kaifs lap getting during Mehandi ceremony picture went viral on internet
{"_id":"61b60e7e5475e812102f9cc4","slug":"katrina-vicky-mehndi-photos-vicky-kaushal-was-seen-lying-on-katrina-kaifs-lap-getting-during-mehandi-ceremony-picture-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Vicky Mehndi Photos: मेहंदी लगवातीं कटरीना कैफ की गोद में लेटे नजर आए विक्की कौशल, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Vicky Mehndi Photos: मेहंदी लगवातीं कटरीना कैफ की गोद में लेटे नजर आए विक्की कौशल, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी के बाद अब अपने वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें धीरे- धीरे साझा करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब इस कपल ने अपनी मेहंदी और संगीत की तस्वीरें शेयर की हैं। इस जोड़े ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में आयोजित हुए अपने शादी समारोह की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसी बीच अब कटरीना कैफ की स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने भी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। हालांकि, अनीता द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सबसे अलग है।
अनीता ने कटरीना के लुक की डिटेल्स शेयर करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'मेहंदी हो तो ऐसी !! हम वास्तव में ऐसे रंग और बनावट के साथ खेलना चाहते थे! इन सब में मेरा पसंदीदा आस्तीन पर पहना हुआ खूबसीरत प्राचीन बाजुबंद है!"
सामने आई इन तस्वीरों में कटरीना सब्यसाची के एक रंगीन लहंगे और गहनों में सजी दिखाई दे रही हैं। वहीं,विक्की एक रंगीन जैकेट के साथ एक बेज कुर्ता पायजामा कटरीना को टक्कर दे रहे हैं। अनीता की शेयर की गईं इन तस्वीरों में से एक में विक्की मेहंदी लगवाती कटरीना की गोद में अपना सिर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं।
अनीता के इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन ने कमेंट किया, "आराध्य।" वहीं, डीन पांडे ने लिखा, "बहुत प्यारा।" एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पहली तस्वीर में मेरा पूरा दिल है। एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी, "शादी से पहले उन्होंने हमें कुछ नहीं दिया शादी के बाद वे हमें सब कुछ दे रहे हैं।"
विक्की और कटरीना ने रविवार को मेहंदी-संगीत की अलग-अलग तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,“मेहंदी ता सजदी जे नचे सारा तब्बार! यानी मेहंदी तब अच्छी लगती है जब पूरा परिवार एक साथ नाचता है।" इन तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले दिल खोल कर नाचते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों ही एक-दूसरे को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे थे। कपल की इन तस्वीरों पर भी लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।