दिल्ली हाई कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा श्री की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस और फेसबुक से जवाब मांगा, जिसमें उनके अकाउंट को हैक करने के साथ साथ उनकी प्रोफाइल पर अश्लील सामग्री पोस्ट की गई। दरअसल, हाल में ही नेहा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उनके फेसबुक को हैक करके अश्रील सामग्री और कमेंट्स कर रहा है। जिसकी वजह से लोगों में उनकी इमेज खराब हो रही है। नेहा के फेसबुक पेज पर 40 लाख फॉलोअर हैं। ऐसे में लगातार उनकी इमेज खराब होने से नेहा बेहद परेशान हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
Bhojpuri: नेहा श्री के अकाउंट हैकिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक को जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला
याचिका में क्या कहा
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा श्री ने याचिका में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मांग की है कि उनके पेज पर लगाई गई तस्वीरें और कमेंट्स को जल्द से जल्द हटा दिया जाए, इसके साथ ही उनके पेज को फिर से एक्टिव भी कर दिया जाए। दरअसल, लगातार अश्लील फोटो और कमेंट की वजह से फेसबुक ने उन्हें एडमिन के रूप में हटा दिया गया था और अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था।
फेसबुक और पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
नेहा ने इस बात की भी शिकायत की कि उन्होंने फेसबुक को कई बार इस मामले पर मेल लिखे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एक्ट्रेस ने कही ये बात
अभिनेत्री ने इस मामले पर कहा कि इनके फेसबुक पेज से अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की जा रही है, जिन्हें करोड़ों लोग देख रहे हैं। इस मामले की वजह से वह बेहद परेशान हैं। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी।
भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम
नेहा श्री भोजपुरी और राजस्थानी फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 में खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म साजन चले ससुराल के साथ भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। जिसके बाद नेहा ने राधे, एक्शन राजा, सन्नाटा, दोस्ताना, लाडला, रानी के हकूमत जैसी तमाम भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।