सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तस्वीरें: रानी चटर्जी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको हैरान, कभी वजन को लेकर मारे जाते थे ताने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 24 Sep 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee shares weight loss transformation pictures on social media with fans
रानी चटर्जी - फोटो : instagram

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर यूपी से लेकर बिहार और पूरे देशभर के लोगों का दिल जीता। फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर वो अपनी राय लोगों के सामने रखने से बिलकुल नहीं कतराती हैं।



रानी चटर्जी ने घटाया इतना वजन

सोशल मीडिया पर भी रानी चटर्जी की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। वो अक्सर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा करती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वजन घटाने के सफर के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें एक फोटो 2012 की है और दूसरी 2020 की। इन दोनों तस्वीरों में ये साफ तौर पर नजर आ रहा है कि अपना वजह घटाने के लिए रानी ने अच्छी खासी मेहनत की है।

Trending Videos
bhojpuri actress Rani Chatterjee shares weight loss transformation pictures on social media with fans
रानी चटर्जी - फोटो : instagram

वजन घटाने के लिए बहाया पसीना

उनकी ये तस्वीर उनकी मेहनत को साफ-साफ बयां कर रही है कि उन्होंने फैट टू फिट होने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाया है। बता दें कि एक समय ऐसा था जब भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का वजन बहुत अधिक बढ़ा हुआ था, जिसके बारे में वो पहले भी बता चुकी हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर रानी चटर्जी ने अपना वजन घटाया। रानी अपनी कई वीडियोज और फोटोज में ये बता चुकी हैं कि वो खुद को कैसे फिट रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee shares weight loss transformation pictures on social media with fans
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

लोगों ने किए थे भद्दे-भद्दे कमेंट

रानी चटर्जी ने खुद इस बात का जिक्र कई दफा किया है कि जब उनका वजन बढ़ा हुआ था तो लोग उनके वजन को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट करते थे। पिछले कुछ समय से रानी चटर्जी जितना अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में नहीं आईं उतना वो अपने वजन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। एक तरफ उनकी हॉट और दिलकश अदाओं ने फैंस का दिल चुरा लिया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कई ताने भी सुने।
 

bhojpuri actress Rani Chatterjee shares weight loss transformation pictures on social media with fans
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर लगाई ट्रोलर्स की क्लास

रानी चटर्जी के ऐसे कई पोस्ट हैं जो काफी चर्चा में रहे हैं। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने ट्रोलर्स की खूब क्लास लगाई और इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपना वजह 79 किलो से कम किया। रानी का कहना है कि आज भी वजह घटाने के बावजूद कुछ लोग मुझे ट्रोल करते हैं। एक समय था जब मैं बहुत मोटी थी, लेकिन अब मैं बिलकुल फिट हूं।

विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee shares weight loss transformation pictures on social media with fans
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

इंडस्ट्री के कुछ लोग जलते हैं

रानी चटर्जी का कहना है कि इंडस्ट्री में कुछ लोग हैं जो उनसे जलते हैं और झूठी अफवाह फैलाते हैं। लेकिन उनके प्रशंसक उनकी हिम्मत हमेशा बढ़ाते हैं। रानी चटर्जी के डांस वीडियो से ज्यादा उनके फिटनेस से जुड़े पोस्ट देखने को मिलते हैं। लोग उनके इस जज्बे को पसंद भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed