इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उनके प्रति अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। वहीं त्रिशाकर मधु ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनको अपमानित करने के लिए किसी ने उनके इस वीडियो को लीक कर दिया। इन सब के बीच अंकुश राजा का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसमें त्रिशाकर मधु कमर लचकाते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम 'जोखल हवे बलमुआ' है। सोशल मीडिया पर अंकुश राजा का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में त्रिशाकर डांस करते हुए देखी जा सकती हैं। कई लोगों को अंकुश का ये नया गाना खूब पसंद आ रहा है।
MMS लीक होने के बाद त्रिशाकर मधु का नया गाना रिलीज, भोजपुरी सॉन्ग 'जोखल हवे बलमुआ' में लचकाई कमरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि अंकुश और त्रिशाकर मधु का 'जोखल हवे बलमुआ' गाना आज 17 अगस्त के दिन ही रिलीज हुआ है। इसको वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर इस गाने का कई लोग लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ ही घंटों के भीतर इसको लाखों लोग देख चुके हैं।
गाने में त्रिशाकर और अंकुश के कुछ रोमांटिक सीन भी देखे जा सकते हैं। वीडियो में त्रिशाकर के साथ एक अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस भी डांस कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक इसको 4 लाख 8 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लिरिक्स को गर्दा सियाडीह ने लिखा है और उसको म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है।
वीडियो को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा अंकुश राजा ने हाल ही में रक्षाबंधन पर भी एक स्पेशल गाने को रिलीज किया था। इस गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इसे अंकुश राजा, प्रियंका सिंह और दीपा भारती ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया था। गाने में भाई और बहन के बीच के प्यार को बहुत ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया है। वहीं इसके लिरिक्स को बोस रामपुरी ने लिखा था। म्यूजिक को छोटू रावत ने डायरेक्ट किया था। वहीं अंकुश का नया गाना जोखल हवे बलमुआ भी खूब हिट हो रहा है।
देखें वीडियो