{"_id":"62277d644684992d9e1e2574","slug":"bhojpuri-akshara-singh-shared-a-special-message-to-women-on-women-s-day-said-just-want-to-fly-this-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: महिला दिवस पर अक्षरा सिंह ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा- बस उड़ना है इस बारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: महिला दिवस पर अक्षरा सिंह ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा- बस उड़ना है इस बारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:31 PM IST
सार
दुनिया भर में आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया भर में सभी लोग महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर में आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया भर में सभी लोग महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग सोशल मीडिया के जरिए नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेश एक- दूसरे के साथ साझा करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी इस खास मौके पर नारी शक्ति को सलाम करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी महिला दिवस के मौके पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ एक खास संदेश साझा किया है।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, कैप्शन में उन्होंने महिलाओं की हसरत और उनकी उड़ान के बारे में एक शायरी लिखी है।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : amar ujala
अक्षरा ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कोई पूछे तो रंजिश कहना, कोई पूछे तो यारी, कोई पूछे हसरत क्या है? कहना सीखी है अय्यारी। कोई पूछे तो बंदिश कहना, कोई पूछे तो हूँ मैं नारी, कोई पूछे हसरत क्या? कहना उड़ना है इस बारी, बस उड़ना है इस बारी। इसके साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अक्षरा ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि अभिनेत्री इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी यूपी और बिहार में प्रशंसकों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट हैं। फिल्मों के साथ ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
करियर की बात करें तो अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रवि किशन भी नजर आए थे। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने तबादला, धड़कन, सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया के जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।