फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: गुलाबी सूट में कहर ढाती नजर आईं अक्षरा सिंह, अभिनेत्री का देसी अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

Thu, 30 Dec 2021 06:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Akshara Singh shares her new photos in a pink suit fans went crazy seeing the desi style of the actress
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर वह आज के समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी और बिहार में उनके प्रशंसकों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। अपने अभिनय के साथ- साथ उन्हें किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने के लिए भी जाना जाता है। फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 

वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। उनके फैंस भी अभिनेत्री की बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरेों को काफी पसंद करते हैं।  इसी क्रम में अब हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज को देख अभिनेत्री के फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

 

Bhojpuri: Akshara Singh shares her new photos in a pink suit fans went crazy seeing the desi style of the actress
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा ने अपने अकाउंट पर गुलाबी सूट पहने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को अब 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही लोग उनकी कमेंट कर उनकी खूबसूरती की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

Bhojpuri: Akshara Singh shares her new photos in a pink suit fans went crazy seeing the desi style of the actress
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के साथ अक्षरा के कैप्शन ने भी सबका ध्याम अपनी ओर खींचा। अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, गुलाबी रात...चांद की चमक थोड़ी गड़गड़ाहट के साथ। लव यू। इन फोटोज के अलावा अक्षरा ने इस ड्रेस में अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को भी अब तक 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Akshara Singh shares her new photos in a pink suit fans went crazy seeing the desi style of the actress
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उनके सााथ सुपरस्टार रवि किशन भी नजर आए थे। भोजपुरी सिनेमा के साथ ही अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है।   उन्होंने तबादला, धड़कन, सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया के जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Akshara Singh shares her new photos in a pink suit fans went crazy seeing the desi style of the actress
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री होने के साथ- साथ अक्षरा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अक्षरा को 2021 बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed