फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: फिटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, फिगर देख आपको भी होगी जलन

Sat, 15 Jan 2022 09:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 15 Jan 2022 09:53 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में सभी कलाकार अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक का भी खास ध्यान रखते हैं। खासकर अभिनेत्रियां इस मामले में ज्यादा सतर्क नजर आती हैं। खुद को कैमरे के सामने बेहतर और खूबसूरत दिखाने के लिए अभिनेत्रियां काफी मेहनत करती हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: From akshara singh to monalisa these Bhojpuri actress competes with Bollywood actresses in terms of fitness
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में सभी कलाकार अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक का भी खास ध्यान रखते हैं। खासकर अभिनेत्रियां इस मामले में ज्यादा सतर्क नजर आती हैं। खुद को कैमरे के सामने बेहतर और खूबसूरत दिखाने के लिए अभिनेत्रियां काफी मेहनत करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ ही अपने लुक को बचाने के लिए ये अभिनेत्रियां ना सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अपने स्टाइलिंग का भी खासा ख्याल रखती हैं। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी अपनी फिटनेस और लुक के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के लिए हमेशा से ही यह धारणा रही है कि इन अभिनेत्रियों के लिए फिटनेस ज्यादा मायने नहीं रखती।

 

लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली कई अभिनेत्रियां आज फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ फिट अभिनेत्रियों के बारे में-

 

Bhojpuri: From akshara singh to monalisa these Bhojpuri actress competes with Bollywood actresses in terms of fitness
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह 

भोजपुरी सिनेमा की नशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए जिम में कई घंटे पसीने बहाती हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा जल्द ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देने इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं।

Bhojpuri: From akshara singh to monalisa these Bhojpuri actress competes with Bollywood actresses in terms of fitness
पूनम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे पहले से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, वह अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए लगातार जिम में मेहनत करती हैं। खुद फिट रहने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर लोगों को भी फिट रहने की सलाह देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: From akshara singh to monalisa these Bhojpuri actress competes with Bollywood actresses in terms of fitness
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

 रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिटनेस की परिभाषा समझाने वालीं अभिनेत्री रानी चटर्जी भी इस सूची में शामिल हैं। दरअसल एक समय रानी का वजन काफी ज्यादा था। ऐसे में उनके वजन को देखकर उनके फिल्मी करियर पर भी सवाल उठाए जाने लगे थे। लेकिन बाद में अपनी फिटनेस पर जमकर काम करने के बाद आज अभिनेत्री अक्सर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: From akshara singh to monalisa these Bhojpuri actress competes with Bollywood actresses in terms of fitness
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा अपनी अदाकारी और खूबसूरती की वजह से आज सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी लोगों की पसंद बन चुकी हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं मोनालिसा भी अक्सर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed