भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म 'नाम बदनाम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में काजल राघवानी दबंग गैंगस्टर डायना का किरदार निभा रही हैं जो वेश बदल कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देती है। फिल्म में उनके साथ कुछ नए पुराने चेहरे भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक भोजपुरी सिनेमा में एक्शन श्रेणी की फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए इस फिल्म में काजल राघवानी के किरदार पर खास मेहनत की गई है।
Bhojpuri Naam Badnaam Trailer: काजल राघवानी ने थामा भोजपुरी में एक्शन का परचम, ‘नाम बदनाम’ के लिए बनी दबंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्म 'नाम बदनाम' के ट्रेलर का दमदार संवाद है, 'डायना यानी कि मौत का आईना, जो टकरा जाता है, वो ठोका जाता है।' वहीं पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार का संवाद है, 'मेरा एक ही मकसद है, डायना को फांसी तक पहुंचाना।' डायना इसे चैलेंज के तौर पर लेती है, और बार-बार इंस्पेकर की आंखों में धूल झोंक कर चली जाती है। इसके बाद इंस्पेक्टर कहता दिखता है, 'मातल हाथी और दांतल शेरनी को कैसे धर दबोचा जाता है, अच्छी तरह से जानता हूं।'
Tanushree Dutta: सक्सेस की बुलंदियों पर थे तनुश्री दत्ता के सितारे, इस एक गलती से खत्म हुआ करियर!
'नाम बदनाम' के ट्रेलर में काजल राघवानी जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इससे जाहिर होता है कि फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ट्रेलर में उन्हें काफी शातिर और खतरनाक क्रिमिनल के रूप में दिखाया गया है। काजल राघवानी इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रही है। फिल्म में उन्हें पुलिस इंस्पेक्टर सम्राट सिंह की पत्नी नैना के भी किरदार में दिखाया गया है। डायना और नैना की शक्ल एक जैसी मिलती है, इसलिए पुलिस नैना को ही डायना मान लेती है।
RRR: 'आरआरआर' की टीम को ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं मिली थी फ्री एंट्री, राजामौली ने लाखों रुपये में खरीदी थी एक सीट
फिल्म 'नाम बदनाम' के निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं, जो फिल्म में एक खास किरदार भी निभा रहे हैं। इस फिल्म में काजल राघवानी, गौरव झा, देव सिंह और हीरा यादव की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी लीड एक्ट्रेस काजल राघवानी का लुक अब तक की फिल्मों से सबसे अलग है। इस लुक में वह अंडरवर्ल्ड की सरगना लगती हैं। तो, वहीं फिल्म में गौरव झा खाकी वर्दी में नजर आते हैं जो डायना यानी काजल राघवानी से लोहा लेते दिखाई दे रहे हैं।
Box Office Report: शनिवार को तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में दोगुना इजाफा, रानी की फिल्म ने भी पकड़ी रफ्तार
साल 2011 में काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म 'सुगना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, प्रदीप पांडे चिंटू, रितेश पांडे जैसे कई भोजपुरी सितारों के साथ काम कर चुकी है। सबसे ज्यादा काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्में की हैं और खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। भोजपुरी फिल्म 'नाम बदनाम' में वह पहली बार जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।