फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIR दर्ज होते ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आया पहला बयान, ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 05 Aug 2019 04:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 05 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri star Pawan Singh first reaction on Akshara Singh allegation
Pawan Singh and Akshara Singh - फोटो : file photo

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पवन सिंह पर उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया। अब इस मामले पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ते हुए पहला बयान दिया है। 

Bhojpuri star Pawan Singh first reaction on Akshara Singh allegation
Pawan singh - फोटो : file photo

पवन सिंह पटना एयरपोर्ट पर देखे गए। पवन को देखते ही मीडिया ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। पवन सवालों से बचते नजर आए। इसके बाद उन्होंने कहा- 'जिसे जो आरोप लगाना है, लगा दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं।' इतना कहते ही पवन एयरपोर्ट से रवाना हो गए। पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है। 

Bhojpuri star Pawan Singh first reaction on Akshara Singh allegation
Pawan Singh, Akshara Singh - फोटो : social media

बीते दिनों अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri star Pawan Singh first reaction on Akshara Singh allegation
pawan singh akshara singh - फोटो : file photo

अक्षरा ने बताया- 'उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है। कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से आत्महत्या भी कर ली। मैं अपनी प्रतिभा के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी।'

विज्ञापन
Bhojpuri star Pawan Singh first reaction on Akshara Singh allegation
Pawan Singh - फोटो : Twitter

अक्षरा ने आगे कहा- 'जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया।'

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed