फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: 10 रुपये के लिए खेसारी लाल यादव ने किया था ऐसा काम, अपने बड़े राज पर से उठाया पर्दा

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav revealed in kapil sharma show that he had to steal for 10 rupees
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के एक बड़े सितारे हैं। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में होती है। सिंगिंग के साथ-साथ उनके अभिनय को भी लोग बहुत ही पसंद करते हैं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लेकिन आज से कई साल पहले तक खेसारी लाल यादव की स्थिति नहीं थी। उन्हें अपना घर चलाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता था। शुरुआत के दिनों में खेसारी लाल यादव ने लिट्टी चोखा बेचने तक भैंस का दूध निकालने तक का सब काम किया।



10 रुपये के लिए किया था ये काम

खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा के शो में अपनी इस चोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि मैं एक समय में दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचा करते थे, लेकिन उससे भी पहले वह अपने गांव में दूध बेचा करते थे। इस दौरान उन्हें चोरी भी करनी पड़ती थी। दरअसल खेसारी लाल यादव किसी की भैस चराया करते थे और उनका काम दूध निकालकर घर-घर जाकर बेचना पड़ता था।

bhojpuri superstar khesari lal yadav revealed in kapil sharma show that he had to steal for 10 rupees
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

दूध में मिलाया करते थे पानी

खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा के सामने खुलासा करते हुए बताया कि जब वो भैंस का दूध बेचने के लिए जाते थे तो वो उसमें चोरी से पानी मिला दिया करते थे। इस काम के लिए खेसारी लाल यादव को 10 रुपये मिल जाया करते थे। अपने इस 10 रूपये से वो अक्सर जलेबी खाया करते थे। यही नहीं कई बार वह खेतों से सरसों भी चुराया करते थे।

bhojpuri superstar khesari lal yadav revealed in kapil sharma show that he had to steal for 10 rupees
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

आज जीते हैं लग्जरी लाइफ

कभी संघर्ष भरी लाइफ जीने वाले खेसारी लाल यादव आज के समय में लग्जरी लाइफ जीते हैं। वो आज के समय में सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके गाने और उनकी फिल्में पर्दे पर जब भी आती हैं तो वो सुपरहिट हो जाती हैं। उनके गानों को लाखों में व्यूज मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav revealed in kapil sharma show that he had to steal for 10 rupees
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

इस चीज से है खेसारी लाल यादव को लगाव

हालांकि खेसारी लाल यादव की जिंदगी में एक ऐसी चीज है, जिससे उन्हें बहुत ही लगाव है और वो चीज है सोने के गहने। खेसारी लाल यादव का सोने के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। अपनी कई फिल्मों में भी खेसारी लाल यादव ने सोने के गले ही भारी-भारी गहने पहने हैं। एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान उनकी बेटी ने ये बताया था कि आखिर खेसारी लाल यादव इतना सोना कहां से लाते हैं।

विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav revealed in kapil sharma show that he had to steal for 10 rupees
खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव ने देखा संघर्ष भरा समय

खेसारी लाल की शादी गरीबी के दिनों में ही गई थी। घर का खर्च चलाने के लिए खेसारी पत्नी के साथ दिल्ली आ गए थे। इस दौरान खेसारी ने लिट्टी-चोखे की दुकान खोली, जहां उनकी पत्नी उनकी हेल्प किया करती थीं। पत्नी लिट्टी में सत्तू भरती थी और वो उसे सेंकते थे। गरीबी का आलम ये था कि उनकी पत्नी चंदा ने एक ही साड़ी में कई महीने गुजार दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed