बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए हिन्दी सिनेमा को एक नई पहचान दी। राज कपूर को हिन्दी फिल्म का शो मैन कहा जाता है। अभिनेता होने के साथ-साथ राज कपूर ने बतौर निर्माता और निर्देशक भी काम किया। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दीं उनकी इन्ही फिल्मों में शामिल हैं ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म ‘प्रेमरोग’। इस फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी की जोड़ी को बहुत पसंद किया। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसने वहां पर मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया।
किस्सा: राज कपूर ने इस एक्ट्रेस से बेटे ऋषि कपूर को पड़वाएं थे चाटें, अभिनेता का हो गया था गाल लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कपूर को चाहिए था सही शॉर्ट
पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘प्रेम रोग’ से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘मुझे राज अंकल ने कहा कि तुम उसे थप्पड़ मारो, मुझे एक यथार्थवादी शॉट चाहता हूं’। पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, ‘ऋषि कपूर ने भी मुझसे आगे कहा आगे बढ़ो और मुझे चांटा मारो’। मैंने चांटा मारने के लिए हाथ उठाया और वो ऋषि के गाल तक पहुंचते-पहुंचते धीमा हो गया। राज अंकल ने मुझसे कहा, ‘मुझे इतने आराम से चांटा नहीं चाहिए’।
सात से आठ लिए री-टेक
पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे इस किस्से के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस शॉट को पूरा करने के लिए हमें कम से कम सात से आठ री-टेक लेने पड़े। हर बार कुछ न कुछ ऐसा हो रहा था जो गलत जा रहा था। जब शॉट ठीक होता था तो कभी लाइट, तकनीनी खराबी हो जाती थी। जिसके बाद मुझे उन्हें सात से आठ चांटे मारने पड़े।
ऋषि कपूर का गाल हो गया था लाल
आज जब मैं सोचती हूं तो मुझे लगता है कि अगर ये थप्पड़ मुझे पड़े होते तो। पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, ‘इस शॉट की वजह से ऋषि कपूर का गाल पूरा लाल हो गया था। हालांकि शॉट पूरा होने के बाद ऋषि कपूर ने मुझे कहा कि वो इस बात का बदला जरूर लेंगे। ये फिल्म 31 जुलाई 1982 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था।
फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई
प्रेम रोग (1982) एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर ने देव का किरदार निभाया था और प्रेम की कहानी पर आधारित फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे विधवा मनोरमा के किरदार में थी। देव उन्हें बेइंतहा प्यार करते थे। इस फिल्म को राजकपूर ने बनया था और इसकी पटकथा जैनेंद्र जैन और कामना चंद्रा ने लिखी है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था और इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी।