फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी सितारों की ये हैं सुर्खियों में रही ‘प्रेम कहानियां’, फिल्में हिट कराने के लिए बने दिलचस्प किस्से

Tue, 10 May 2022 12:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 10 May 2022 12:55 PM IST
सार

हिंदी सितारों के तरह भोजपुरी सितारों के भी अपनी नायिकाओं के साथ अफेयर्स के खूब चर्चे रहे हैं। कुछ भोजपुरी सितारों के अफेयर तलाक का कारण बने।

विज्ञापन
Bhojpuri: These are the love stories of Bhojpuri stars interesting stories are made to make hit films
भोजपुरी सितारों की ‘प्रेम कहानियां’ - फोटो : Social media

हिंदी सितारों के तरह भोजपुरी सितारों के भी अपनी नायिकाओं के साथ अफेयर्स के खूब चर्चे रहे हैं। कुछ भोजपुरी सितारों के अफेयर तलाक का कारण बने। कुछ सितारों की पत्नियों अपनी पति की इस बात पर भरोसा कर लेती हैं कि ये किस्से फिल्म निर्माताओं की पीआर टीम के बनाए हुए हैं। लेकिन, किस्से तो आखिर किस्से होते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुर्खियों में रहे मोहब्बत के ये किस्से..

Bhojpuri: These are the love stories of Bhojpuri stars interesting stories are made to make hit films
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी  - फोटो : Social media

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी 

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के भोजपुरी फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ऐ भौजी के सिस्टर' में काम कर चुके है। बताया जाता है कि इन्ही फिल्मों  की शूटिंग के दौरान मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी एक दूसरे के करीब आए। 'बिग बॉस सीजन 4' में भी मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी ने भाग लिया था। इस सीजन की श्वेता तिवारी विनर रही है। इन दोनों के अफेयर की खबरों ने इतना तूल पकड़ा कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने उन्हें तलाक दे दिया। बाद में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से किया। हालांकि मनोज तिवारी ने हमेशा श्वेता तिवारी को महज अपना दोस्त ही बताया।

Bhojpuri: These are the love stories of Bhojpuri stars interesting stories are made to make hit films
रवि किशन और नगमा  - फोटो : Social media

रवि किशन और नगमा 

रवि किशन और नगमा 'पंडित जी बताई न बियाह कब होई' सहित कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया। उन दिनों इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। रवि किशन खुद मान चुके थे कि वह नगमा के काफी करीब रहे। बात जब रवि किशन की पत्नी ज्योति तक पहुंची तो दोनों में खूब लड़ाई भी हुई। फिर भी रवि ने नगमा का साथ नही छोड़ा। रवि किशन की पत्नी  सब कुछ जानते हुए भी खामोश रही कि अगर उनका प्यार सच्चा है तो रवि किशन कहीं नहीं जाएंगे और आखिर में हुआ भी यही। अब दोनों पति पत्नी काफी प्रेम से साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: These are the love stories of Bhojpuri stars interesting stories are made to make hit films
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ी माना जाता है।इनके बीच अफेयर की चर्चाएं आज भी सुर्खियों में हैं। आम्रपाली दूबे से पहले निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी हिट थी। पाखी के साथ भी दिनेश लाल यादव निरहुआ के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही। लेकिन जब आम्रपाली दुबे उनकी जिंदगी में आईं तो निरहुआ ने पाखी हेगड़े को अपनी जिंदगी से निकाल दिया। आम्रपाली के आने के बाद पाखी हेगड़े न सिर्फ निरहुआ की जिंदगी से दूर हुई बल्कि भोजपुरी फिल्मों से भी आउट हो गई।

विज्ञापन
Bhojpuri: These are the love stories of Bhojpuri stars interesting stories are made to make hit films
पवन सिंह और अक्षरा सिंह  - फोटो : Social media

पवन सिंह और अक्षरा सिंह 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच भी अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थी। उन दिनों ऐसी चर्चा थी कि पवन और अक्षरा शादी कर लेंगे। लेकिन जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़कर नीलम सिंह से शादी कर ली तो अक्षरा सिंह पूरी तरह से टूटकर बिखर गई, उनको उस समय इतना सदमा लगा कि कुछ समय तक वह भोजपुरी सिनेमा ही छोड़कर चली गईं। पवन सिंह की पत्नी नीलम ने शादी के तीन महीने बाद ही पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की और अब ज्योति सिंह से भी तलाक लेने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed