भोजपुरी (Bhojpuri Actress) फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा ने अब तक 50 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में उनका नाम शुमार होता है। मोनालिसा भोजपुरी के साथ ही साथ हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। उन्होंने हिंदी टेलीविजन में भी कुछ समय पहले ही आमद दी है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। मोनालिसा अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें भी अक्सर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी ही तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसे देख उनके फैंस के बीच भी हलचल मच गई है।
मोनालिसा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका हॉट अवतार देखते ही बन रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा काले रंग का ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें साझा करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
🖤🖤🖤... #goodmorning #saturday #vibes #weekend
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
इन तस्वीरों को साझा करते हुए मोनालिसा ने इसकी लोकेशन गोवा डाली है। जिससे पहता चलता है कि इन दिनों वो गोवा में हैं। मोनालिसा के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मोनालिसा की हिंदी सिनेमा में पहचान टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस के 10वें सीजन से बनाई थी। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने बिग बॉस में रहते हुए ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी कर ली थी। बीते दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के धारावाहिक में 'नजर' आई थीं। धारावाहिक में उन्हें खूब पसंद किया गया था।
पढ़ें: फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से बरामद हुई ड्रग्स, पत्नी गिरफ्तार