यह बात जगजाहिर है कि हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान ने वर्ष 2018 में आई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' के बाद अपनी किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले कुछ समय से शाहरुख को लेकर उनकी नई नई फिल्मों की चर्चाएं चल रही हैं जिनको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले साल में शाहरुख बड़े पर्दे पर राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद, एटली जैसे कुछ बेहतरीन निर्देशकों की फिल्मों में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि अगले साल कौन से प्रोजेक्ट शाहरुख के प्रशंसकों की नजरों में बने रहेंगे?
नए साल में इन सात फिल्मों पर टिकी रहेंगी शाहरुख खान के दीवानों की नजरें, जानिए कैसे पूरी होगी मन्नत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: 'पठान'
निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
इन दिनों शाहरुख का सबसे ज्यादा नाम उनकी फिल्म 'पठान' को लेकर ही सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि कि शाहरुख निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने के अंत में शुरू कर देंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने की उम्मीद है।
अनाम कॉमेडी फिल्म
निर्देशक: राजकुमार हीरानी
देश में लॉकडाउन के दौरान शाहरुख ने निर्देशक राजकुमार हिरानी की भी एक फिल्म पर लंबी चर्चा की। यह फिल्म सामाजिक कॉमेडी ड्रामा होगी जिसकी कहानी पंजाब से कनाडा जाने वाले एक आदमी की है। वह आदमी अपनी इस यात्रा में कई परेशानियां उठाता है। राजकुमार जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, यह फिल्म भी वैश्विक स्तर पर समाज के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चोट करेगी।
अनाम एक्शन फिल्म
निर्देशक: एटली
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एटली के साथ भी शाहरुख एक मसाला फिल्म करने वाले हैं। शाहरुख के इस फिल्म में दोहरा किरदार निभाते हुए नजर आने की संभावना है। यह पूरी फिल्म शाहरुख के इन दोनों किरदारों के ही इर्द गिर्द घूमेगी। एक किरदार पुलिस की भूमिका में होगा जबकि दूसरा एक अपराधी। दोनों के बीच पूरी फिल्म में चूहा बिल्ली जैसी लुकाछिपी चलती रहेगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर फिल्म के करने की उम्मीद है।
एक और अनाम फिल्म
निर्देशक: राज निदिमोरू और कृष्णा डीके
इस फिल्म की ज्यादा चर्चाएं नहीं है लेकिन शाहरुख निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के साथ भी एक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म करने की तैयारी में हैं। इसका निर्माण खुद शाहरुख ही करेंगे। अपनी प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में व्यस्त इस निर्देशक जोड़ी ने बताया कि शाहरुख खान वाली फिल्म में जबरदस्त एक्शन रचने की तैयारी की है। दोनों ने फिल्म ‘स्त्री’ की पटकथा में भी कमाल किया ही था।