बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बता दें कि अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले, दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 14.11, 18.34 और 23.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूषण कुमार-मुराद खेतानी के प्रोडक्शन में बनी 'भूल भुलैया 2' को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं इसकी मांग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसके स्क्रीन्स की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिल्म कुल कितनी कमाई करेगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम भूल भुलैया 2 के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की तुलना कियारा आडवाणी, अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज से करने जा रहे हैं। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट
2 of 4
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक
- फोटो : Instagram
बनी कियारा के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर
55.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली 'भूल भुलैया 2', कियारा आडवाणी के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बन गई है। हालांकि इतने प्रचार के बावजूद, 'भूल भुलैया 2' का कारोबार 'कबीर सिंह (70.83 करोड़)', 'एम.एस. धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' (66 करोड़) और 'गुड न्यूज' (65.99 करोड़) जितना नहीं हो पाया।
3 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म
काेरोना महामारी के बाद रिलीज होने वाली फिल्मों के कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'भूल भुलैया 2' ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। अनीस बज्मी की फिल्म KGF - चैप्टर 2 (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -193.99 करोड़), सूर्यवंशी (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -77.08 करोड़) और आरआरआर (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -75.57 करोड़) को मात नहीं दे पाई। लेकिन भूल भुलैया 2 का कलेक्शन इस साल रिलीज हुई 83 (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन - 47 करोड़), गंगूबाई काठियावाड़ी (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -39.12 करोड़), बच्चन पांडे (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -36.17 करोड़), द कश्मीर फाइल्स (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन - 27.15 करोड़), अंतिम - द फाइनल ट्रुथ (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 18.61 करोड़) और हीरोपंती 2 (ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन -16 करोड़) से ज्यादा रहा है।
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्मों की तुलना में भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की है। वास्तव में, भूल भुलैया 2 ने अभिनेता की पिछली रिलीज जैसे 'पति पत्नी और वो' (35.94 करोड़), लुका चुप्पी (32.13 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (26.57 करोड़), लव आज कल (26 करोड़), और प्यार का पंचनामा 2 (22.75 करोड़) के कलेक्शन का मात दे दिया है।