कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में लगी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। यह कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। महज तीन दिनों में इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। कार्तिक आर्यन इस लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की दूसरी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 'भूल भुलैया 2' के मुकाबले 'भूल भुलैया 3' कितना आगे निकली है? चलिए जानते हैं...
Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 2' से कितना आगे निकली 'भूल भुलैया 3'? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कार्तिक आर्यन एक बार फिर रूह बाबा बनकर दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। सवाल है कि 'भूल भुलैया 2' से ये कितना आगे निकली है? पढ़िए ये रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया 3 की तीन दिनों की कमाई
फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद तीसरी फिल्म में भी कार्तिक रूह बाबा बने नजर आए हैं। 1 नवंबर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर दूसरे दिन इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई। कलेक्शन रहा 33.5 करोड़ रुपये। हालांकि, यह फिल्म तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये में एंट्री ले चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इसका टोटल कलेक्शन 106 करोड़ रुपये हो चला है।
भूल भुलैया 2 की तीन दिनों की कमाई
मई 2022 में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी। यह वही समय था, जब कोविड 19 महामारी के चलते लंबे समय बाद सिनेमाघर खुले थे। थिएटर में फिल्म लगते ही सिनेप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कमाई की बात करें भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ रपये कमाए थे। फिर दूसरे दिन कमाई 18.34 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन रहा 23.51 करोड़ रुपये। पहले वीकएंड में फिल्म ने 55.96 करोड़ रुपये कमाए।
Shah Rukh khan: डीजे गणेश को शाहरुख खान से मिला खास तोहफा, पोस्ट कर जताया सुपरस्टार का आभार
दोनों फिल्मों का कितना बजट?
भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 का वीकएंड कलेक्शन तुलनात्मक रूप से देखें तो तीसरी कड़ी आगे निकल गई है। भूल भुलैया 3 का तीन दिनों का कलेक्शन भूल भुलैया 2 के मुकाबले करीब-करीब दोगुना है। भूल भुलैया 3 को लगभग 150 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। वहीं, भूल भुलैया 2 का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जाता है।
Mithun And Helena Luke Love Story: इस शख्स ने कराई मिथुन और हेलेना ल्यूक की मुलाकात, चार महीने ही टिका रिश्ता
सिंघम अगेन से आगे निकली भूल भुलैया 3
भूल भुलैया 3 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से है। सिंघम 3 में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, आक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे हैं। हालांकि, कमाई के मामले में भूल भुलैया 3 ही आगे चल रही है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी हैं।
Baby John Taster Cut OUT: कभी नहीं देखा होगा वरुण धवन का यह अवतार, बेबी जॉन के टीजर में खूब दिखा एक्शन