सिनेमाघरों की एक बार फिर चांदी है। दो बड़े सितारों अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई हैं। हालांकि, पूरा मसला फिल्म के बजट का है। बजट के हिसाब से कौन सी फिल्म ज्यादा अच्छा कर रही है और कौन सी चूकती नजर आ रही है, आइए जान लेते हैं। इसके अलावा बीते कुछ दिनों से प्रदर्शित हो रहीं अन्य फिल्मों की सूची और उनके कलेक्शन पर भी गौर फरमा लेते हैं-
BO Report: 'भूल भुलैया 3' से कार्तिक आर्यन के नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड, सिंघम अगेन की कमाई पर बजट बना जी का जंजाल
बॉक्स ऑफिस के रण में कार्तिक आर्यन की चांदी देखने को मिली है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की कमाई पर बजट के हिसाब से ठीक ठाक रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भूल भुलैया 3'
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' ने 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने टिकट विंडो पर 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इसने दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 33.5 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'भूल भुलैया 3' ने पहले वीकएंड पर कुल 106 करोड़ रुपये की कमाई की। इतना ही नहीं यह कार्तिक के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, 'भूल भुलैया 2' को 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए नौ दिन का वक्त लग गया था। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से कमाई के कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।
'सिंघम अगेन'
अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' के साथ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी ने रिलीज डे पर 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन कलेक्शन 35 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'सिंघम अगेन' का पहले वीकएंड का कुल कारोबार 121 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई ठीक ठाक ही रही है। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है।
'विद्या का वो वाला वीडियो'
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'विद्या का वो वाला वीडियो' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की पटकथा राज शांडिल्य ने लिखी है और वही इसके निर्देशक भी हैं। फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर डाले तो 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों से विदा लेने की तैयारी में हैं। फिल्म ने रिलीज के 24 दिन में महज 41.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Bhool Bhulaiyaa 3: शो हाउसफुल होने पर गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन, गेयटी गैलेक्सी पहुंच प्रशंसकों को दिया तोहफा
'जिगरा'
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई है। भाई-बहन की कहानी पर आधारित 'जिगरा' दर्शकों को रास नहीं आई है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। 'जिगरा' ने टिकट विंडो पर 4.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हालांकि, बीतते दिन के साथ ही फिल्म का कलेक्शन खराब होता चला गया। दर्शक न मिलने की वजह से इसके कई शोज भी रद्द कर दिए गए। आलम इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। मूवी अपनी रिलीज के 24 दिन में महज 31.97 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है।