{"_id":"674341be2db28d0dd90e5130","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-24-kartik-aaryan-anees-bazmee-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, चौथे रविवार को किया धमाकेदार कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, चौथे रविवार को किया धमाकेदार कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:43 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 24: भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म चौथ रविवार को 250 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि चौथे सप्ताहांत में फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म इंडस्ट्री में 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का नाम अब एक बड़ी हिट सीरीज के रूप में स्थापित हो चुका है। 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और यह दर्शकों को हंसी और डर का बेहतरीन अनुभव दे रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकारों ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Trending Videos
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मचा रही है गदर
फिल्म को पहले दिन से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़िया कलेक्शन कर रही है। पहले हफ्ते में 'भूल भुलैया 3' ने 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में इसका कारोबार 58 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
चौथे रविवार को भी की शानदार कमाई
चौथे सप्ताहांत में भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 24वें दिन तीन करोड़ आठ लाख रुपये की कमाई की है, जिससे फिल्म की कुल कमाई 246.78 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण
'भूल भुलैया 3' को लेकर दर्शकों का प्यार और उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका मुख्य कारण है बेहतरीन हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण। फिल्म में भूत-प्रेत की कहानी के बीच जबर्दस्त हास्य की स्थिति पैदा की गई है, जो दर्शकों को न सिर्फ डरा रही है बल्कि हंसी का भी अच्छा मसाला दे रही है। कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग और विद्या बालन की शानदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को और भी दिलचस्प बना दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X