सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ, बोले- वह मेरे गॉडफादर हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली 17 साल बाद फिल्म 'लव एंड वार' के जरिए फिर से साथ आने वाले हैं। अभिनेता ने गोवा में आयोजित 55वें इफ्फी में कहा कि भंसाली उनके गॉडफादर हैं और उन्होंने फिल्मों और अभिनय के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन
Love and war actor Ranbir Kapoor Praises Sanjay Leela Bhansali in IFFI 2024 Says He is My Godfather
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के बीच 17 सालों बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। 2007 में 'सावरिया' से डेब्यू करने वाले रणबीर की  भंसाली के साथ यह पहली साझेदारी थी। उसके बाद से दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया। अब दोनों एक नई फिल्म 'लव एंड वार' के लिए फिर से साथ आए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Trending Videos
Love and war actor Ranbir Kapoor Praises Sanjay Leela Bhansali in IFFI 2024 Says He is My Godfather
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर ने की भंसाली की तारीफ

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने हाल ही में गोवा में आयोजित 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में कहा, "मैं बहुत ही उत्साहित हूं। वह मेरे गॉडफादर हैं। जो कुछ भी मैंने फिल्मों के बारे में सीखा है, जो कुछ भी मैंने अभिनय के बारे में जाना है, वह सब कुछ मैंने उनसे ही सीखा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Love and war actor Ranbir Kapoor Praises Sanjay Leela Bhansali in IFFI 2024 Says He is My Godfather
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
वह बिल्कुल नहीं बदले: रणबीर कपूर

रणबीर ने यह भी कहा, "वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। वह बहुत मेहनती हैं। वह हमेशा अपनी फिल्मों के बारे में ही सोचते हैं। उनका बस एक ही मकसद होता है कि वह आपके साथ उस किरदार के बारे में बात करें, आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करें।"

Love and war actor Ranbir Kapoor Praises Sanjay Leela Bhansali in IFFI 2024 Says He is My Godfather
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चली थी सांवरिया

बता दें कि साल 2007 में आई फिल्म सांवरिया में रणबीर के साथ सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में सलमान खान एक छोटे सी भूमिका में दिखे थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Love and war actor Ranbir Kapoor Praises Sanjay Leela Bhansali in IFFI 2024 Says He is My Godfather
रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर

फिल्म लव एंड वॉर रणबीर और भंसाली के बीच एक नई शुरुआत को दर्शाती है। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितीश तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर के पास एनिमल का सीक्वल भी है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। 
Ranbir Kapoor: जब आलिया ने रणबीर से पूछा, 'कौन किशोर कुमार?' इफ्फी में अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed