सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IFFI Goa 2024: ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में हंगामा होते ही भागे मनोज जोशी, यहां पढ़िए क्या है पूरा मामला

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Nov 2024 07:42 PM IST
सार

गोवा में कला अकादमी के पास समुद्र में कान फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर एक यॉट पर फिल्मों के कार्यक्रम करने की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) की कोशिश बीती रात यहां एक हंगामे में बदल गई। 

विज्ञापन
Karni Sena Youth Wing protests at IMPPA Yacht in Goa during chola trailer launch manoj joshi leaves function
'चोला' ट्रेलर लॉन्च में करणी सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोवा में कला अकादमी के पास समुद्र में कान फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर एक यॉट पर फिल्मों के कार्यक्रम करने की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) की कोशिश बीती रात यहां एक हंगामे में बदल गई। इस यॉट पर निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करणी सेना की तरफ से फिल्म में दिखाए गए उन दृश्यों पर कड़ा विरोध जताया गया, जिनमें फिल्म का नायक अपने शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर आग में जला देता है। अभिनेता मनोज जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और हंगामा शुरू होते ही वह अपने मित्रों के साथ वहां से निकल गए।

Trending Videos
Karni Sena Youth Wing protests at IMPPA Yacht in Goa during chola trailer launch manoj joshi leaves function
'चोला' ट्रेलर लॉन्च में करणी सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोवा में चल रहे 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ चल रहे फिल्म बाजार में निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ शुक्रवार को दिखाई गई थी। एक प्रोफेसर के संभोग से समाधि तक के जीवन वृत्त पर आधारित कहानी में काम करने वाले देसी-विदेशी कलाकारों संग इसका ट्रेलर सार्वजनिक रूप से जारी करने के लिए फिल्म बनाने वालों ने कई दिनों से तैयारी की हुई थी। कार्यक्रम चूंकि समंदर में तैर रही इम्पा की यॉट पर होना था, लिहाजा इसकी बुकिंग वगैरह भी पहले से हुई और यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को प्रवेश पत्र भी काफी एडवांस में बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena Youth Wing protests at IMPPA Yacht in Goa during chola trailer launch manoj joshi leaves function
'चोला' ट्रेलर लॉन्च में करणी सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार की रात 8 बजे के करीब शुरू हुई पार्टी में पहले तो निर्देशक अतुल गर्ग की कई कड़ियों में बन रही फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कश्मीर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता हेमंत पांडे को मंच पर बुलाकर उनका अभिनंदन किया गया। फिल्म अभिनेत्री पूनम झावर ने भी मंच पर इस दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। और फिर बारी आई फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च की। ट्रेलर दिखाने के बाद जब कार्यक्रम संचालिका लोगों की राय इस बारे में जान ही रही थीं कि वहां मौजूद करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ ने ट्रेलर फिर से चलाने को कहा।

Javed Akhtar: 'एनिमल' फिल्म की आलोचना के बाद जावेद अख्तर का इसके दर्शकों पर कटाक्ष, बोले- असल समस्या ये है

Karni Sena Youth Wing protests at IMPPA Yacht in Goa during chola trailer launch manoj joshi leaves function
'चोला' ट्रेलर लॉन्च-मनोज जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा ट्रेलर चलाने पर करणी सेना नेता सुरजीत सिंह राठौड़, जिनका परिचय बाद में संगठन की युवा सेना के अध्यक्ष के रूप में दिया गया और वहां मौजूद एक और आगंतुक राजेश जैन ने इस ट्रेलर के कुछ दृश्यों पर बवाल मचा दिया। दोनों ने ट्रेलर में भगवा वस्त्र जलाने, तुलसी और रुद्राक्ष की माला जलाने के दृश्य पर आपत्ति जताई और धमकी दी कि बिना ये दृश्य हटाए वे इसे रिलीज नहीं होने देंगे। निर्देशक अतुल गर्ग ने करणी सेना को समझाने की कोशिश की कि हम सही समय आने पर आपको पूरी फिल्म दिखा देंगे। अभिनेता हेमन्त पाण्डेय ने भी राठौड़ की आपत्ति पर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में हंगामा होते देख फिल्म के कलाकार और आगंतुक तुरंत यॉट छोड़कर किनारे की तरफ जाने लगे। मनोज जोशी को कार्यक्रम से निकलता देख उनके पीछे पीछे और भी तमाम आगंतुक कार्यक्रम से चले गए।

Vijay-Rashmika: डेट पर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

विज्ञापन
Karni Sena Youth Wing protests at IMPPA Yacht in Goa during chola trailer launch manoj joshi leaves function
'चोला' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘चोला’ एक ऐसे युवा प्रोफेसर की कहानी है जो आत्मिक शान्ति के लिए एक बाबा के आश्रम में शरण लेकर भगवा चोला धारण करता है लेकिन उससे भी शांति नहीं मिलती। मन भटकता रहता है। आश्रम के बाबा उसे बताते है कि आत्मिक शान्ति के लिए अंदरूनी शक्ति को पहचानना जरूरी है। उसके लिए भगवा वस्त्र धारण करने की जरूरत नहीं है ।तब प्रोफेसर अपने भगवा वस्त्र रुद्राक्ष और तुलसी माला को जला देता है और पुनः प्रोफेसर बन जाता है। अतुल गर्ग के मुताबिक फिल्म का संदेश है कि आत्मिक शांति और सरल रहने के लिए गृहस्थी का त्याग या साधु सन्यासी बनने की जरूरत नहीं है। बताया ये भी गया कि करणी सेना के नेता सुरजीत फिल्म के निर्देशक अतुल गर्ग के बुलावे पर ही कार्यक्रम में आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed