{"_id":"6743230710d86692720856ed","slug":"iffi-2024-ranbir-kapoor-reveals-alia-bhatt-did-not-know-who-was-kishore-kumar-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: जब आलिया ने रणबीर से पूछा, 'कौन किशोर कुमार?' इफ्फी में अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: जब आलिया ने रणबीर से पूछा, 'कौन किशोर कुमार?' इफ्फी में अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:36 PM IST
सार
रणबीर कपूर ने गोवा में इफ्फी फिल्म फेस्टिवल के दौरान राज कपूर फिल्म महोत्सव की घोषणा की, जो 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसके अलावा उन्होंने आलिया को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। 'एनिमल', 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों से वह काफी मशहूर हुए। हाल ही में वह गोवा में आयोजित इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी बातचीत में एक अहम घोषणा की। रणबीर कपूर ने कहा कि कपूर परिवार 13 से 15 दिसंबर तक पूरे देश में एक राज कपूर फिल्म महोत्सव आयोजित करेगा, जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की शताब्दी वर्ष को समर्पित होगा।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
महोत्सव पर रणबीर ने दी अहम जानकारी
इस महोत्सव के लिए रणबीर के चाचा कुणाल कपूर, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारतीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) और फिल्म हैरिटेज ऑफ इंडिया ने मिलकर राज कपूर की फिल्मों को री-स्टोर करने का काम शुरू किया है। अब तक उनकी कम से कम 10 फिल्में री-स्टोर की जा चुकी हैं।
किशोर कुमार को नहीं जानती थीं आलिया
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "राज कपूर की फिल्मों को लेकर कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने उनका काम नहीं देखा। जैसे पहली बार जब मैंने आलिया से मुलाकात की थी, तो उसने मुझसे पूछा था कि किशोर कुमार कौन हैं?' यही जीवन का चक्र है। कलाकार भुला दिए जाते हैं और नए कलाकार आते हैं। यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोमांटिक कहानियों के लिए जाने जाते थे राज कपूर
रणबीर ने यह भी बताया कि उनके दादा राज कपूर को वह अपनी कौन सी फिल्म का निर्देशन करते देखना चाहते। उन्होंने कहा, "चूंकि उन्होंने बॉबी बनाई थी और वह हमेशा रोमांटिक कहानियों में अद्भुत थे, मुझे सच में यह देखना अच्छा लगता कि वह ये जवानी है दीवानी को कैसे निर्देशित करते।"
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं रणबीर
बातचीत के दौरान अभिनेता से जब पूछा गया कि वह अपने दादा की एक ऐसी फिल्म का नाम बताएं जिसका वह रीमेक बनाना चाहेंगे। इस पर रणबीर ने कहा, "मैं रीमेक में विश्वास नहीं करता, मेरा मानना है कि एक फिल्म अपनी क्षमता के अनुसार बनाई जाती है और आपको उसे छूना नहीं चाहिए, खासकर राज कपूर की फिल्मों को। लेकिन मैं 'श्री 420' पर काम करना पसंद करूंगा, जैसा कि मैंने कहा कि यह मेरी पसंदीदा फिल्म है।" उन्होंने कहा कि एक और फिल्म जिसका वह रीमेक बनाना चाहेंगे वह है 'संगम'।
Mahesh Bhatt: इंडियन आइडल 15 के मंच की शोभा बढ़ाने पहुंचे महेश भट्ट, सिंगिंग रियालिटी शो को लेकर कही बड़ी बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।