फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में शूटिंग शुरू होने से पहले कार्तिक की इस हीरोइन ने खुद को घंटों रखा कमरे में बंद

Tue, 09 Jul 2019 01:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 09 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar locked herself before doing shooing with Pati Patni Aur Woh
Kartik Aaryan - फोटो : file photo

फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार्स के कई तरह के किस्से सामने आते है। ऐसा ही एक खुलासा हाल ही में लखनऊ में शूटिंग कर रहीं एक्ट्रेस के साथ हुआ। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भूमि  (Bhumi Pednekar) 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की शूटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंचे। इस दौरान सेट के करीबी सूत्रों ने बताया कि भूमि ने शूटिंग शुरू होने से पहले खुद को कमरे में काफी देर तक बंद कर लिया था। 

Bhumi Pednekar locked herself before doing shooing with Pati Patni Aur Woh
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भूमि फिल्म की शूटिंग करने से पहले ट्रैवल करती हैं। यह उनकी तैयारी का एक तरीका है। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने शहर के माहौल को अच्छी तरह ऑब्जर्व किया और इसके बाद होटल के कमरे में खुद को बंद कर लिया। अपने आप को कमरे में बंद करके भूमि सभी चीजों को फिर से याद करती हैं। 

Bhumi Pednekar locked herself before doing shooing with Pati Patni Aur Woh
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar - फोटो : Social Media

इस दौरान भूमि ने सिर्फ प्रोडक्शन क्रू से बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक भूमि शूटिंग से पहले ऐसा ही करती हैं। यह पहली बार होगा जब भूमि पेडनेकर किसी फिल्म के लिए कोई अलग लुक नहीं अपनाने जा रही हैं बल्कि वह निजी जिंदगी में जैसी बोल्ड और बिंदास हैं, वैसी ही इस फिल्म में भी नजर आएंगी। भूमि कहती हैं, ‘पति पत्नी और वो एक क्रैकिंग स्क्रिप्ट है! ये फ्रेश है और मजेदार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कंटेंट बहुत अच्छा है। ये ऐसी फिल्म है जिसे आज के दर्शक देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar locked herself before doing shooing with Pati Patni Aur Woh
Sara Ali Khan and Amrita Singh - फोटो : instagram

इस फिल्म में भूमि के अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान हैं। इन दिनों सारा और कार्तिक के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही सारा मां अमृता सिंह के साथ लंदन रवाना हो गईं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में नीचे लिखा है 'लंदन युनाइटेड किंगडम'। तस्वीर में मां-बेटी की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar locked herself before doing shooing with Pati Patni Aur Woh
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने कोस्टार कार्तिक आर्यन और निर्देशक इम्तियाज को लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'अपने साथ काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी लालच के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा खयाल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed