{"_id":"679fcc7632ed04766e0c4f44","slug":"bhumi-pednekar-mere-husband-ki-biwi-said-two-actresses-cannot-work-in-same-film-is-wrong-narrative-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: 'एक ही फिल्म में दो अभिनेत्रियां काम नहीं कर सकतीं...', रकुल प्रीत संग काम को लेकर बोलीं भूमि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: 'एक ही फिल्म में दो अभिनेत्रियां काम नहीं कर सकतीं...', रकुल प्रीत संग काम को लेकर बोलीं भूमि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:20 AM IST
सार
भूमि पेडनेकर ने मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करने को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि 'एक ही फिल्म में दो अभिनेत्रियां काम नहीं कर सकती हैं' ये गलत नरेटिव है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मेरे हसबैेंड की बीवी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन, रकुल और भूमि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आगामी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रकुल प्रीत संग काम करने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही फिल्म में दो अभिनेत्रियां काम नहीं कर सकतीं ये बिल्कुल गलत नरेटिव है। बता दें इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। भूमि ने बॉलीवुड फिल्मों में दो अभिनेत्रियों के एक साथ काम करने को लेकर अपनी टिप्पणी दी है।
2 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor
कॉमेडी फिल्म को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, आमतौर पर महिला कलाकारों को कॉमेडी फिल्में करने का मौका नहीं मिलता। मुझे कॉमेडी फिल्में देखना बहुत पसंद है। इस फिल्म में दोनों महिला कलाकारों ने कॉमेडी को आगे बढ़ाया है, जैसा कि आप 90 के दशक में नंबर वन सीरीज की फिल्मों में देखते थे, जिसमें अभिनेत्रियां कॉमेडी करती थीं। इसलिए, हमने भी कुछ ऐसा ही किया है।
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह के लिए बोलीं भूमि
भूमि ने रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म करने को लेकर भी अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा, वह मेरी बहन जैसी हैं। उसकी शादी मेरे सबसे अच्छे दोस्त जैकी भगनानी से हुई है और अब वह मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक बन गई है। यह कहा जाता है कि दो अभिनेत्रियां एक साथ असुरक्षित हैं, हालांकि ये सच नहीं है और यह कुछ ऐसे पुरुषों द्वारा शुरू किया गया होगा जो खुद सुरक्षित नहीं हैं। हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है, बल्कि हमने फिल्म की शूटिंग में पूरी मस्ती की।
भूमि-रकुल के बीच होगी प्यार की जंग
फिल्म में अर्जुन कपूर पूर्व पत्नी भूमि को ठीक करने की कोशिश करते हैं और उन्हें सब सच बता देते हैं। भूमि भी अब अर्जुन को दोबारा पाना चाहती हैं, जिसके बाद रकुल के साथ उनकी जंग शुरू हो जाती है। अब पूरी कहानी तीनों के इर्द-गिर्द घूम रही है। अर्जुन, भूमि और रकुल की यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर
इन अभिनेत्रियों संग शेयर की स्क्रीन
ऐसा पहली बार नहीं है कि भूमि किसी फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ दिखाई देने वाली हैं। भूमि इससे पहले पति, पत्नी और वो में अनन्या पांडे के साथ काम कर चुकी हैं। वे तापसी पन्नू के साथ भी सांड की आंख में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।