{"_id":"5bacc4e5867a557ed20b269b","slug":"big-boss-12-shreesanth-missed-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: श्रीसंथ को घर में आई पत्नी की याद, ये भी कहा, मेरी मां दुनिया की बेस्ट कुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: श्रीसंथ को घर में आई पत्नी की याद, ये भी कहा, मेरी मां दुनिया की बेस्ट कुक
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
sreesanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में आकर खुद को असहाय महसूस कर रहे बॉलर श्रीसंथ को अब घर की याद सताने लगी है। दीपिका और करणवीर को अपने घर के किस्से बताते हुए श्रीसंथ शो के बाद उन दोनों को अपने घर में आने के लिए आमंत्रित करते हैं। श्रीसंथ दीपिका से कहते हैं कि उनको घर पर अपनी मां के साथ रहना बहुत पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। वह बिग बॉस के घर में अपनी मां और पत्नी को बहुत मिस करते हैं।
sreesanth
दीपिका श्री संथ की बात के जवाब में कहती हैं कि उनको साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद करती हैं। इसके साथ ही वह श्रीसंथ से कहती हैं कि वो अगर उनको बुलाएंगे तो वो उनके घर जरूर आएंगी। श्रीसंथ कहते हैं कि कोच्ची में मॉल के पास उनका घर है। उनके घर से कुछ ही दूरी पर मां भुवनेश्वरी का मंदिर है। वह जब भी थोड़ा तनाव में होते हैं तो वहां जाते हैं।
Anup Jalota and Sreesanth
श्रीसंथ करणवीर से कहते हैं कि उनकी पत्नी का नाम भी भुवनेश्वरी है। वह मां भुवनेश्वरी की पूजा करते हैं और उनको बहुत मानते हैं। बिग बॉस' में पहला 'लग्जरी बजट टास्क' सिंगल ने जीत लिया है। इस टास्क के बाद सिंगल और जोड़ियों के बीच मतभेद काफी बढ़ गया है जिससे घर के माहौल में काफी बदलाव आया है। इस टास्क में श्रीसंथ ने हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि उनकी खराब तबीयत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth
दरअसल, जब से श्रीसंथ घर पर आए हैं तब से उन्हें ज्यादातर गुस्सा करते हुए या फिर बात बात पर झगड़ते हुए ही देखा गया है। घर का पहला लग्जरी टास्क उनकी वजह से रद्द हुआ और अब खराब तबीयत की वजह से वह हाल ही में हुए टास्क में हिस्सा नहीं ले पाए। ऐसे में अनूप जलोटा ने टास्क खत्म होने के बाद सभी जोड़ियों के सामने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर खुद श्रीसंथ को भी बुरा लग सकता है।
विज्ञापन
sreesanth
हुआ यूं कि अनूप जलोटा, जसलीन, रोशमी और सबा एक साथ बैठे हुए थे। तभी अनूप जलोटा ने कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं लगता कि श्रीसंथ की वजह से एक सीट बर्बाद हो गई है। तभी रोशमी कहती हैं कि वह सिर्फ अपनी छवि को सुधारने के लिए आए हैं। इस पर अनूप जलोटा कहते हैं कि गुस्सा तो नाक पर बैठा रहता है। फिलहाल यह देखना होगा कि श्रीसंथ अपने गुस्सैल रवैया के साथ घर में कितने दिन तक टिक पाते हैं।