फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: टास्क में फेल हुईं जसलीन तो भड़के अनूप जलोटा के फैंस, बोले- सारी असलियत आ गई बाहर

Tue, 02 Oct 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant jasleen matharu trolled by anup jalota fans
जसलीन और अनूप जलोटा
बिग बॉस-12 का हर दिन खास बनता जा रहा है। हर कंटेस्टेंट अपने आप में खास है। सही जीत के लिए साम दाम दंड भेद का रास्ता अख्तियार करने में लगे हैं। बिग के घर में उम्र की दीवारों को तोड़कर एंट्री लेने वाले कपल अनूप जलोटा और जसलीन मथारू हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। 
bigg boss 12 contestant jasleen matharu trolled by anup jalota fans
jasleen
ऐसा हुआ एक टास्क के दौरान। अनूप जलोटा ये कहने को मजबूर हो गए है कि वह ऐलान करते हैं कि वह जसलीन से सभी रिश्ते तोड़ रहे हैं। दरअसल एक टास्क के दौरान जब दीपिका ने अनूप जलोटा को किडनैप कर लिया तो उन्हें रिहाई के बदले जसलीन को अपने मेकअप और कुछ कपड़ों का बलिदान देना था। अगर जसलीन इस टास्क को पूरा नहीं करती तो अनूप के साथ-साथ वो भी नॉमिनेट हो जाती। लेकिन जसलीन ने अनूप जलोटा और मेकअप में मेकअप को चुना।
 

 
bigg boss 12 contestant jasleen matharu trolled by anup jalota fans
anup
ये सब देखकर अनूप जलोटा काफी दु:खी हुए कि मेकअप और कपड़ों के खातिर उन्होंने अनूप का साथ नहीं दिया। बता दें कि एक तरफ जसलीन ने नॉमिनेशन टास्क में अपने कदम पीछे किए तो दूसरी तरफ अनूप के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। आइए नजर डालते है ऐसे ही कुछ रिएक्शन पर।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant jasleen matharu trolled by anup jalota fans
जसलीन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे यार कोई कैसे अपने मेकअप और कपड़ों से इतना प्यार कैसे कर सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सारी सच्चाई बाहर आ गई। जसलीन ने नॉमीनेशन के समय एक बार भी अनूप जलोटा के बारें में नहीं सोचा।
 

 
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant jasleen matharu trolled by anup jalota fans
जसलीन
बिग बॉस 12 में अनूप अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं। जसलीन, अनूप की स्टूडेंट भी हैं। गुरु-शिष्य की ये जोड़ी करीब 3 साल से रिलेशन में है। इस बात का खुलासा दोनों ने बिग बॉस में आने पर किया था। अब नॉमिनेशन टास्क में जसलीन द्वारा मिली बेवफाई के बाद अनूप आज उन्हें खूब खरी खोटी सुनाने वाले है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed