फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम ने पहनी पारस की जैकेट तो बोलीं गर्लफ्रेंड- मैं तुम पर फिर से गर्व करती हूं

Tue, 31 Dec 2019 10:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 31 Dec 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Akanksha Puri praise Paras Chhabra for gave his jacket to Asim Riaz
Paras Chhabra, Asim Riaz - फोटो : amar ujala

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में जब से पारस छाबड़ा आये हैं तब से वह और उनकी गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी आये दिन सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों घर के अंदर पारस कई बार माहिरा शर्मा से प्यार का इजहार कर चुके हैं। वहीं घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, पारस को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर आकांक्षा ने कई बार नाराजगी जताई है, लेकिन इस बार उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड पारस की तारीफ की है। 

Bigg Boss 13 Akanksha Puri praise Paras Chhabra for gave his jacket to Asim Riaz
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

अकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पारस को लेकर अक्सर ट्विटर पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं। आसिम रियाज को अपनी जैकेट देने पर अकांक्षा पुरी ने पारस की तारीफ की है । सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 13 के शो में आसिम रियाज एक स्टाइलिश जैकेट पहने नजर आए। पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी ने ट्विटर पर ऐसी एक जैकेट की तस्वीर को साझा करते हुए पारस की तरीफ की है। 

Bigg Boss 13 Akanksha Puri praise Paras Chhabra for gave his jacket to Asim Riaz
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

उन्होंने जैकेट की तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पारस मैं तुम पर फिर से गर्व करती हूं ! आसिम के बुरे बर्ताव करने के बावजूद तुमने उसको अपने कपड़े दिये।' अकांक्षा पुरी ने अपनी इस ट्वीट में आसिम के भाई उमर रियाज को टैग करते हुए आगे लिखा, 'उमर तुम अब क्या कहोगे ? तुम्हें थोड़ी विनम्रता दिखाते हुए पारस का शुक्रिया अदा करना चाहिए।' सोशल मीडिया पर अकांक्षा पुरी का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Akanksha Puri praise Paras Chhabra for gave his jacket to Asim Riaz
Akanksha Puri - फोटो : file photo

गौरतलब है कि पारस की तमाम आलोचना करने के बावजूद भी बीते दिनों आकांक्षा ने पारस के लिए नए जूते खरीदे थे। दरअसल, पिछले दिनों एक टास्क हुआ था। जिसमें पारस ने शहनाज गिल को कप्तान बनाने के लिए अपने जूतों को पेंट में डुबाकर खराब कर दिया था। जब आकांक्षा ने ये एपिसोड देखा तो उन्होंने तुरंत पारस के लिए नए जूते खरीद लिए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Akanksha Puri praise Paras Chhabra for gave his jacket to Asim Riaz
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी - फोटो : file photo

इस बात की जानकारी आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। साथ ही आकांक्षा ने जूतों की तस्वीरें भी शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ आकांक्षा ने लिखा, 'पारस ने अपने पीले जूते एक टास्क के लिए नष्ट कर दिए थे। अब उसके लिए नए जूते आ चुके हैं। पारस नया साल मुबारक हो। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें ये जूते पीले वाले से भी ज्यादा पसंद आएंगे।' बता दें कि इन जूतों की कीमत 70 हजार रुपये है।

पढ़ें: नौ साल पहले सलमान के साथ एड फिल्म में नजर आई थीं रश्मि, अब 'बिग बॉस' में मचा रहीं धूम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed