फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: कोएना के बेघर होते ही सलमान और मेकर्स पर भड़के फैंस, बोले-'इस वजह से किया बाहर'

Mon, 14 Oct 2019 11:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Oct 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Koena Mitra Evicted because of Salman Khan User Reaction
koena mitra - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' के 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ जिससे दर्शक भी हैरान रह गए। शनिवार को प्रसारित एपिसोड में दलजीत कौर बाहर हुईं वहीं रविवार कोएना मित्रा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कोएना मित्रा घर की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं ऐसे में शो के दूसरे हफ्ते में ही उनका बाहर जाना शॉकिंग था। कोएना मित्रा के आउट होने से सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान खान और मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Contestant Koena Mitra Evicted because of Salman Khan User Reaction
Koena Mitra - फोटो : twitter

यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि सलमान से उलझना कोएना पर भारी पड़ गया। दरअसल इस बात का खुलासा आरती ने मटका टास्क के दौरान किया था। टास्क से पहले 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में सलमान खान ने कोएना मित्रा से कहा था कि 'आप शो में दिख नहीं रही हैं ऐसे में कुछ करिए।' जिस पर कोएना ने कहा कि 'मैं फेक नहीं कर सकती दूसरों लोगों की तरह।'

Bigg Boss 13 Contestant Koena Mitra Evicted because of Salman Khan User Reaction
Siddharth Dey and Koena Mitra - फोटो : VOOT

सलमान और कोएना के बीच बात आगे बढ़ती है और सलमान कहते हैं कि 'इसका मतलब है कि आपने एक कंटेस्टेंट की जगह खराब कर दी।' इस पर कोएना कहती हैं कि 'तो फिर मुझे बुलाने की जरूरत ही क्या थी।' सलमान समझाते हैं कि 'कोएना आपको जो मिला है उसके प्रति सम्मान दिखाइए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Koena Mitra Evicted because of Salman Khan User Reaction
Koena Mitra - फोटो : colors tv

कोएना कहती हैं कि 'मेरा जो नेचर है उसे मैं चेंज नहीं कर सकती। इनमें से किसी को मुझे इंप्रेस नहीं करना है।' शो में सलमान और कोएना के बीच एक सामान्य बातचीत दिखाई दी थी लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी जिसे एडिट कर दिया गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Koena Mitra Evicted because of Salman Khan User Reaction
koena mitra
कोएना के एक फैंस का कहना है कि 'सलमान का व्यवहार कोएना के साथ इतना कठोर क्यों था। वो हमेशा शहनाज का पक्ष ले रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शहनाज सलमान के घर पली बढ़ी है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed