फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस कपल सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल ने गुपचुप रचा ली शादी, रिपोर्ट का दावा

Wed, 24 Feb 2021 10:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Couple Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Got Married in 2020 says report
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विनर और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।  सिद्धार्थ और शहनाज गिल की दोस्ती भी चर्चा में बनी रहती है।  हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल 2020 में चोरी चुपके शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी लॉकडाउन के दौरान हुई है। यानी रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में ही फैंस के सिडनाज पति पत्नी बन चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ये शादी कोर्ट में हुई है और अभी पारंपरिक तरीके से बैंड बाजा बारात के साथ दोनों के सात फेरे लेना बाकी है।



 

Bigg Boss 13 Couple Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Got Married in 2020 says report
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल - फोटो : social media

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के अफेयर की चर्चा एक साल से है लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी है। बिग बॉस खत्म होने के बाद से दोनों हमेशा ही साथ दिखते हैं। फिलहाल सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ही अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं और अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं।

Bigg Boss 13 Couple Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Got Married in 2020 says report
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल - फोटो : Instagram

बीते दिनों सिद्धार्थ और शहनाज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो में में शहनाज गिल की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर आईं और सिद्धार्थ शुक्ला भी एक्ट्रेस के साथ ही नजर आ रहे हैं।  फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है।  हालांकि, यह एक फैन मेड फोटो थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Couple Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Got Married in 2020 says report
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल - फोटो : ट्विटर

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस सीज़न 13 में हुई। इस सीज़न में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती सभी को हमेशा दोस्ती से ज़्यादा लगी। इसी सीजन के में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को फैंस ने एक कपल मान लिया और उनकी जोड़ी का नाम पड़ गया सिडनाज।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Couple Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Got Married in 2020 says report
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल - फोटो : social media

हाल ही में शहनाज गिल के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे।  जहां उन्होंने शहनाज के साथ खूब मस्ती की और उन्हें पूल में भी फेंक दिया था।  सिद्धार्थ ही नहीं उनकी मां रीता शुक्ला भी शहनाज के बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं।  जिससे पता चलता है कि शहनाज, सिद्धार्थ के परिवार के काफी करीब आ गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed