{"_id":"603678778ebc3ee9365bfbf8","slug":"priyanka-chopra-ball-shaped-costume-to-a-plunging-neckline-dress-actress-got-trolled-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीब फैशन स्टाइल को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, एक बार तो लोगों ने कह दिया था 'चुड़ैल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजीब फैशन स्टाइल को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, एक बार तो लोगों ने कह दिया था 'चुड़ैल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी अलग फैशन स्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उनकी ड्रेसेस चर्चा में आई हैं। लेकिन इन दिनों प्रियंका अपनी एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस अपनी किसी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो रही हैं। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के उन फैशन स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी रहीं हैं और ट्रोल भी हुई हैं।
2 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बॉल की तरह दिखने वाली एक ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके ऊपर कई सारे मीम्स बनाकर शेयर किए जा रहे हैं।
3 of 7
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी आवॉर्ड्स में पहने हुए गाउन को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। 26 जनवरी 2020 को आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा पति और सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थीं उसमें प्रियंका की नाभि वाला स्टड भी झलक रहा था। जिसे देखकर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
तो वहीं साल 2019 में हुए फैशन इवेंट मेट गाला में भी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थीं। इस इवेंट में भी उनकी अजीब सी ड्रेस चर्चा का विषय बनी थी। प्रियंका ने व्हाइट रंग की ड्रेस पहनी थी और उन्होंने बालों को कर्ल किया हुआ था और उस पर एक क्राउन पहना हुआ था। इस अजीब फैशन स्टाइल को देखकर लोगों ने प्रियंका को काफी ट्रोल किया था। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें चुड़ैल तक कह दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरनैशनल मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस दौरान अभिनेत्री ने साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहना था। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। इस फैशन स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को काफी खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं लोगों ने यहां तक कह दिया था कि मत भूलो कि आप भारतीय महिला हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।