फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने इस वजह से मेकर्स को दी बिग बॉस छोड़ने की धमकी, बोले- 'बस बहुत हो गया'!

Mon, 18 Nov 2019 01:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 Nov 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan threatens to channel for quit show
बिग बॉस 13 - फोटो : voot

टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। सलमान खान अपने अंदाज से शो को मनोरंजक बनाने में कामयाब रहते हैं। यही वजह है कि शो की टीआरपी भी ऊंचाइयां छूती है। मेकर्स को भी सलमान खान के होने की अहमियत अच्छे से पता है तभी वो पिछले 10 सालों से शो को होस्ट कर रहे हैं।

bigg boss 13 salman khan threatens to channel for quit show
bigg boss 13 - फोटो : voot

बीच-बीच में ऐसी खबरें आती रही हैं कि सलमान अब शो को होस्ट नहीं करेंगे लेकिन हर सीजन में मेकर्स उन्हें मनाने में कामयाब रहते हैं। बीते रविवार 'बिग बॉस' के मंच पर ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद सलमान खान ने खुलेआम शो को छोड़ने की धमकी दे डाली।

bigg boss 13 salman khan threatens to channel for quit show
bigg boss 13 - फोटो : voot

दरअसल, 'बिग बॉस' के मंच पर फिल्म 'पागलपंती' की टीम के सदस्य अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा पहुंचे थे। सेट पर काफी मस्ती की गई। एक टास्क के दौरान उर्वशी अनिल कपूर से पूछती हैं कि सलमान खान 'बिग बॉस' के अभी तक कितने सीजन होस्ट कर चुके हैं। जिसका उन्होंने बिल्कुल सही जवाब दिया- दस।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan threatens to channel for quit show
bigg boss 13 - फोटो : voot

अनिल कपूर के जवाब के बाद सलमान खान कहते हैं कि 'हां मैं दस सीजन कर चुका हूं। बहुत हो गया। लास्ट सीजन है ये। जब तक ये प्राइस नहीं बढ़ाएंगे कुछ नहीं करूंगा मैं। बस बहुत हो गया। ये आखिरी सीजन है।' हालांकि सलमान ने ये बातें मजाक में कहीं लेकिन उनकी बातें सुन दर्शक भी एक बार जरूर हैरान हो गए होंगे।

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan threatens to channel for quit show
arhaan khan - फोटो : social media

बता दें कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से अरहान खान बेघर हो गए। इस दौरान उनकी खास दोस्त रश्मि फूट-फूटकर रो पड़ीं। अरहान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में गए थे। वो केवल दो हफ्ते ही घर में टिक सके। 

'मरजावां' को मिला वीकेंड का फायदा, आयुष्मान की 'बाला' ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed