फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर से बेघर हुए सिद्धार्थ, बाहर आते ही Exclusive इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 30 Oct 2019 12:40 PM IST
अपूर्वा राय अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई
अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Oct 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey Eliminated From Salman khan Show
bigg boss 13 - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। जहां एक तरफ घर के कुछ पुराने सदस्य एक-एक करके बाहर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शो में नए कंटस्टेंट्स की भी एंट्री होने की तैयारी है। बीच हफ्ते हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। घर से निकलने के बाद सिद्धार्थ ने अमर उजाला से खास बातचीत की और शो के अपने अनुभव को साझा किया।

Bigg Boss 13 Siddharth Dey Eliminated From Salman khan Show
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस का सफर आपके लिए कैसा रहा? 
बिग बॉस का मेरा सफर बहुत अच्छा रहा। इस दौरान मुझे पता चला कि जिदंगी में कुछ चीजें जो मुझे करनी चाहिए और कुछ चीजें जो मुझे नहीं करनी चाहिए। हम सिर्फ अपने कामों से ही नहीं सीखते हैं बल्कि कई बार दूसरों के काम से भी सीख जाते हैं कि क्या नहीं करना चाहिए। शो से मैं जब निकला तो मुझे खुशी थी कि मुझे आखिरकार आजादी मिल रही है। ऐसी जगहों पर रहने से काफी तकलीफ होती है। क्योंकि हम अपने घरवालों, दोस्तों और करीबियों की वजह से ही अपने अनुसार बर्ताव कर पाते हैं। लेकिन दुनिया में हर कोई ऐसा नहीं होता है। 
 
Bigg Boss 13 Siddharth Dey Eliminated From Salman khan Show
Siddharth Dey - फोटो : twitter

पहले के सिद्धार्थ में और अब बिग बॉस के घर से निकलने वाले सिद्धार्थ में क्या अंतर है?
शो से निकलने के बाद मुझे एहसास हुआ कि हमारी जिंदगी में जो अच्छे लोग हैं हमें उन्हें सराखों पर रखना चाहिए। क्योंकि हम अपने लोगों से जिन बातों पर गुस्सा हो जाते हैं असल में वह मुद्दे ही नहीं होते हैं। बाहर की दुनिया में तो लोग बिना बात के ही आप पर चढ़ जाते हैं और बेमतलब उसका बखेड़ा बना देते हैं। जो असल बात है वह तो वह छुपा रहे हैं और जो मुद्दा नहीं है उसे वह राई का पहाड़ बना देते हैं। वह अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey Eliminated From Salman khan Show
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
घर के अंदर क्या सच में ग्रुप बने हुए हैं?
शुरुआत में तो किसी भी तरह का ग्रुप नहीं था लेकिन फिर बाद में घर के लोग दो हिस्सों में बंट गए। दरअसल जब तीन- चार लोग एक तरफ हो जाते हैं तो बाकी के लोगों को अपनेपन के लिए एक दूसरे में सहारा ढूंढना पड़ता है।  फिर जब उन्हें लगता है कि हमारी एक जैसी सोच हैं तो वह एक साथ समय बिताने लग जाते हैं। हमारा छह लोगों का ग्रुप लगातार एक साथ बैठकर पॉलिटिक्स नहीं करता था और ना गलत बात पर एक दूसरे का साथ देता था। 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Dey Eliminated From Salman khan Show
Siddharth Dey and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
किस वजह से आप शो से बाहर हुए हैं?
दो हप्ते पहले एक टॉस्क हुआ था जिसमें मेरे ऊपर दो घंटे तक ब्लीच डाल कर रखा गया था। इतनी देर ब्लीच का इस्तेमाल करने से मेरी स्किन जल गई थी और फिर उस हालत में मेरे ऊपर करीब एक किलो लाल मिर्च डाल दी गई। उस घटना ने मेरे उत्साह को एकदम से खत्म कर दिया। अब भी मेरे गर्दन पर उसका घहरा घाव है जो काफी दर्द देता है। हालांकि इसके बावजूद मैं वहां पर अपने सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ भी मन से नहीं कर पा रहा था। हालांकि कुछ लोग यह जरूर कहते हैं कि टीवी के सेलिब्रिटी अपने आपके अच्छे से पेश कर पाते हैं और वोट भी अधिक पाते हैं लेकिन मैं यह नहीं मानता हूं। अगर मेरे साथ वह हादसा नहीं हुआ होता तो मैं और भी आगे तक जा सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed