सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि के दिल में 'दुश्मन' के लिए जागा प्यार, सिद्धार्थ ने सीने में घोंपा खंजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Nov 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominate Rashami Desai before romantic task in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : social media

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सोमवार को एकदम अलग अंदाज में नजर आया। कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों के बीच बिग बॉस के घर में रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। रोमांस सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई और विशाल- माहिरा के बीच देखने को मिला। हैरान करने वाली बात ये है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री ली तबसे ही दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला, ऐसे में टास्क के दौरान रोमांटिक टास्क करना उनके फैंस के लिए दिलचस्प था। वहीं इस टास्क के बाद रश्मि ने सिद्धार्थ के लिए प्यार दिखाया, वहीं सिद्धार्थ ने उनके सीने में खंजर घोंपा। ये हुआ नॉमीनेशन टास्क में..

Trending Videos
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominate Rashami Desai before romantic task in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : social media

जी हां, हम बात करे रहे हैं सोमवार को बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क भी हुआ। इस में सभी कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को खंजर घोंपकर नॉमिनेट करना था। ऐसे में रश्मि ने इस हफ्ते घर से बेहघर होने के लिए हिंदूस्तानी भाऊ और शहनाज की नॉमिनेट किया। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि की परवाह किये बिना शेफाली और रश्मि को नॉमिनेट किया है। सिद्धार्थ ने शेफाली को झूठ बोलने के लिए नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ दूसरे नाम में कंफ्यूज थे। ऐसे में उन्होंने रश्मि को नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ कहते हैं कि इस हफ्ते उनका किसी दूसरे सदस्य के साथ विवाद नहीं हुआ। वैसे भी रश्मि को कोई और दूसरा नॉमिनेट नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominate Rashami Desai before romantic task in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

हालांकि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई बाद में रोमांटिक टास्क किया। सोमवार को सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई और विशाल सिंह-माहिरा रोमांटिक डांस टास्क करते दिखाई दिए। माहिरा शर्मा और विशाल सिंह बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस किया। वहीं माहिरा के अच्छे दोस्त पारस उनके इस रोमांटिक टास्क को ना केवल शूट कर रहे हैं बल्कि इन दोनों को और रोमांटिक अंदाज में टास्क करने की सलाह दे रहे थे। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominate Rashami Desai before romantic task in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

कलर्स टीवी का माहिरा शर्मा और विशाल सिंह का ये रोमांटिक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं रश्मि और सिद्धार्थ की रोमांटिक केमेस्ट्री देखकर दर्शक बहुत खुश हुए और सोशल मीडिया पर #Sidra ट्रेंड करने लगा था। इस हफ्ते नॉमिनेशन कंटेस्टेंट्स की बात करें तो 'बिग बॉस 13' में कल नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इसके लिए घर के सदस्यों को एक टास्क दिया गया जिसके तहत एक खंजर को कंटेस्टेंट के पुतले में घोंपना था। हिमांशी घर की कप्तान हैं ऐसे में वो सुरक्षित हैं। साथ ही बिग बॉस ने उन्हें विशेषाधिकार दिया कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट कर सकती हैं। ऐसे में हिमांशी ने माहिरा को नॉमिनेट किया। बाकी कोई भी सदस्य माहिरा का नाम नहीं ले सकेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominate Rashami Desai before romantic task in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : voot

रश्मि ने भाऊ और शहनाज को नॉमिनेट किया। इसके बाद पारस पहुंचे उन्होंने शेफाली और आरती का नाम लिया। माहिरा ने भी शेफाली और आरती को नॉमिनेट किया। आसिम ने शहनाज और पारस का नाम लिया। शेफाली ने भी पारस और शहनाज का नाम लिया। सिद्धार्थ ने शेफाली को झूठ बोलने के लिए नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ दूसरे नाम में कंफ्यूज थे। ऐसे में उन्होंने रश्मि को नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ कहते हैं कि इस हफ्ते उनका किसी दूसरे सदस्य के साथ विवाद नहीं हुआ। वैसे भी रश्मि को कोई और दूसरा नॉमिनेट नहीं करेगा। इसके बाद सना पहुंचती हैं। सना ने शेफाली और आरती का नाम लिया। देवोलीना ने भाऊ और सना को नॉमिनेट किया। विशाल ने भाऊ और शेफाली का नाम लिया। आरती ने पारस और विशाल को नॉमिनेट किया। भाऊ ने रश्मि और देवोलीना को नॉमिनेट किया। इस तरह माहिरा, शेफाली, शहनाज, भाऊ, आरती और पारस नॉमिनेट हो गए। वहीं सिद्धार्थ, रश्मि, देवोलीना, विशाल और हिमांशी सुरक्षित हुए।

पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी के बारे में कितना जानते हैं आप? फिल्में नहीं इस फील्ड में बड़ा नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed