फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सलमान खान के शो पर शहजाद देओल ने उठाए सवाल, कही ये बात

Thu, 22 Oct 2020 12:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 22 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Shehzad Deol said that if a poll or audience vote were to be conducted he would not be the audience choice for eviction
शहजाद देओल - फोटो : फेसबुक

छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया रोमांच देखने को मिल रहा है। शो से अब सभी तुफानी सीनियर्स बाहर हो गए हैं। उनके साथ ही फ्रेशर्स में से शहजाद देओल बिग बॉस 14 के घर से बाहर हो गए हैं। शो से निकले के बाद शहजाद देओल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जारी की है। साथ ही कहा है उनके साथ शो में गलत हुआ है। 

Bigg Boss 14 Shehzad Deol said that if a poll or audience vote were to be conducted he would not be the audience choice for eviction
शहजाद देओल - फोटो : फेसबुक

बिग बॉस 14 से निकलने के बाद शहजाद देओल ने इस बात को इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कहा है। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बॉस 14 के खेल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही शहजाद देओल ने अपने पोस्ट में फैंस और दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। 

Bigg Boss 14 Shehzad Deol said that if a poll or audience vote were to be conducted he would not be the audience choice for eviction
शहजाद देओल - फोटो : फेसबुक

शहजाद देओल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे लगा था कि यह निष्पक्ष खेल होगा। यह दोतरफा रास्ता था, लेकिन यह सफर जल्दी खत्म हो गया। मुझे खुशी है कि आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया। अगर यह फैसला आप पर होता तो मैं घर के अंदर होता, लेकिन यही जिंदगी होती है। कभी निष्पक्ष नहीं रहती। यह भी शायद होना था, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि हमेशा की तरह आपका मनोरंजन करता रहूंगा। आपका पंजाब दा मुंडा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#SaathNaChodna

A post shared by Shehzad Deol (@shehzaddeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Shehzad Deol said that if a poll or audience vote were to be conducted he would not be the audience choice for eviction
शहजाद देओल - फोटो : फेसबुक

सोशल मीडिया पर शहजाद देओल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शहजाद देओल का बिग बॉस 14 से एलिमिनेट वीकेंड का वार के दौरान ही कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन के लिए उन्हें 'गायब' का टैग देकर घर में ही रहने दिया गया था। अब शहजाद देओल घरवालों के नामांकन का शिकार होकर बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Shehzad Deol said that if a poll or audience vote were to be conducted he would not be the audience choice for eviction
शहजाद देओल - फोटो : कलर्स

शहजाद देओल को इस बात का दुख है कि उनको घर वालों ने ही बाहर कर दिया। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि उनकी बागडोर घरवालों के हाथ में थी। अगर जनता के हाथ में होती तो शायद वह बच जाते! शहजाद ने कहा, 'घरवालों से भी ज्यादा मुझे दिक्कत अपने सीनियर्स से हुई। घरवालों से मुझे बहुत कम वोट मिले थे लेकिन जब सीनियर्स की बारी आई तो वह सब मेरे विपक्ष में ही निकले। घरवालों की तरफ से तो मुझे सिर्फ दो ही वोट मिले। बाकी सबको चार चार थे। फिर बाकी बचे तीन सीनियर्स, तो उन्होंने सिर्फ मुझे ही बाहर जाने का रास्ता दिखाया। मुझे अच्छा लगता कि अगर मुझे जनता बाहर करती।'

पढ़ें: शुरू से ही अभिनय के शौकीन थे कुलभूषण खरबंदा, जानें उनके बारे में ये खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed