{"_id":"61d9d710f7a372727e15b8f8","slug":"bigg-boss-15-devoleena-bhattatarjee-give-tejasswi-prakash-the-tag-of-sada-phal-calls-her-ghar-mohra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने तेजस्वी प्रकाश को बताया सड़ा हुआ फल, कहा- घर में सिर्फ एक मोहरा….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने तेजस्वी प्रकाश को बताया सड़ा हुआ फल, कहा- घर में सिर्फ एक मोहरा….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें के सीजन के फिनाले में अब एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। ऐसे में अब शो में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। शो के इस सीजन के फिनाले वीक के लिए सदस्यों के नाम तय हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी फिनाले वीक में पहुंचे इन सदस्यों के नाम को लेकर असमंजस जारी है। क्योंकि इस हफ्ते का एलिमिनेशन होना बाकी है। ऐसे में सभी नॉमिनेटेड सदस्य अपने इविक्शन को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों से रूबरू होने आए शो के होस्ट सलमान खान ने एक बार फिर घर के सदस्यों को बीते हफ्ते की गई उनकी हरकतों की वजह से जमकर फटकार लगाई।
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिजीत बिचुकले, करण कुंद्रा और उमर रियाज को जमकर लताड़ा। वहीं शो के शुरू होते ही इस हफ्ते घर पहुंचीं अभिनेत्री निया शर्मा ने घरवालों को एक दिलचस्प टास्क करने को दिया। इस स्टाफ के दौरान सभी घर वालों ने एक- दूसरे के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास भी निकाली।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल टास्क के तहत निया ने सभी घरवालों को बताया कि घर के सभी सदस्यों को एक- दूसरे को सड़ा हुआ फल देना है। साथ ही यह भी बताना है कि जिसे वह फल दे रहे हैं, उनके हिसाब से वह सदस्य सड़ा हुआ फल क्यों है? टास्को करते हुए बारी-बारी से सभी सदस्य एक- दूसरे को अपने हिसाब से सड़ा हुआ फल देते दिखाई दिए।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं अपनी बारी आने पर तेजस्वी प्रकाश ने सबसे पहले अभिजीत को बीते हफ्ते उनकी हरकतों और खराब भाषा के लिए सड़ा हुआ फल दिया। बाद में शमिता की बारी आने पर उन्होंने तेजस्वी को सड़ा हुआ फल देते हुए कहा कि तेजस्वी उनसे काफी इनसिक्योर रहती हैं और उन्होंने अपने मन में बहुत से बात दबा रखी है, जिसकी वजह से वह उनसे काफी चिढ़ी हुई रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
शमिता से सड़ा हुआ फल मिलने पर तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि इस घर में करण कुंद्रा के अलावा उनका कोई भी दोस्त नहीं है। इसके बाद देवोलीना ने भी तेजस्वी को ही सड़ा हुआ फल दिया। क्योंकि वह उनके बर्ताव में आए बदलाव से नाराज थीं। इतना ही नहीं इस दौरान देवोलीना ने यह तक कह दिया कि तेजस्वी इस घर में सिर्फ एक मोहरा बनकर रह गई हैं, जो दूसरों के हिसाब से चलती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
देवोलीना ने तेजस्वी पर यह भी आरोप लगाए कि वहां पहले रश्मि से अलग तरह से बर्ताव करती थी। लेकिन जब से रश्मि वीआईपी बनी हैं तेजस्वी ने उन्हें छोड़कर रश्मि से दोस्ती बढ़ाना शुरू कर दी है। इसके अलावा वह तेजस्वी की इस बात से भी नाराज नजर आईं कि उनका इस घर में कोई दोस्त नहीं है, जबकि देवोलीना ने बताया कि तेजस्वी ने उनसे खुद कहा था कि इस घर में सिर्फ वही है जो उनके लिए खेल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।