Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Bigg Boss 15: Rakesh Bapat will make a wild card entry in the Bigg Boss house! Karan Kundrra's ex girlfriend Anusha Dandekar also got an offer!
{"_id":"616d3147a67214186f57fa89","slug":"bigg-boss-15-rakesh-bapat-will-make-a-wild-card-entry-in-the-bigg-boss-house-karan-kundrra-s-ex-girlfriend-anusha-dandekar-also-got-an-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में राकेश बापट करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री! करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी मिला ऑफर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में राकेश बापट करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री! करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी मिला ऑफर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस वाइल्ड कार्ड एंट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई विवाद होने लगा है। शो के पहले ही दिन से घर में घमासान मचा हुआ है। हर कंटेस्टेंट किसी न किसी से लड़ रहा है। हाल में ही अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि बुढ़िया भी कहा। इस बात पर सलमान ने अफसाना की जमकर क्लास लगाई। लेकिन अब शमिता के साथ बिग बॉस ओटीटी में साथ रह चुके उनके दोस्त राके बापट को उनकी चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस की टीम की तरफ से करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खबरों की मानें तो मेकर्स घर में शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट और करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की शो में एंट्री कराना चाहते हैं। अगर बात बनी तो दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो शो और भी दिलचस्प हो जाएगा।
2 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या शमिता का साथ देंगे राकेश
राकेश बापट और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में एक साथ नजर आए थे। दोनों शो के शुरूआती समय में बेहद करीब आ गए थे, लेकिन शो के अंत तक दोनों में दूरियां आ गई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों को फिर से साथ में स्पॉट किया जाने लगा। यहां तक की राकेश, शमिता की फैमिली से भी मुलाकात कर चुके हैं और घर के बाहर रहते हुए लगातार शमिता को सपोर्ट कर रहे हैं। अब बिग बॉस के मेकर्स चाहते हैं कि राकेश भी शो में एंट्री कर लें। जिसके बाद शो में नया मोड़ आ सकता है।
3 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर
- फोटो : Social Media
अनुषा दांडेकर से चल रही है बात
शो के मेकर्स करण कु्ंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से शो में एंट्री को लेकर बात कर रहे हैं। कुछ साल पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हुआ है। अनुषा ने करण पर उन्हें धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में अगर अनुषा की एंट्री शो में होती है तो तहलका मचना तय है। वहीं दर्शक भी चाहते हैं की अनुषा की शो में एंट्री हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राकेश बापत
- फोटो : Instagram
हाल में ही राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर शमिता के लिए एक नोट लिखा था। राकेश ने लिखा था, 'आपको स्क्रीन पर देखना अजीब लग रहा है और आप मेरे साथ में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है कि आप शानदार काम करने जा रहे हैं, आप चमकेंगी, आप सभी लोगों को गौरवान्वित फील कराएंगे। मैं इस जर्नी में हमेशा आपके साथ रहूंगा!
विज्ञापन
5 of 5
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर
- फोटो : Instagram
वहीं दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि राकेश बापट और अनुषा दांडेकर कब घर में एंट्री करेंगे। हालांकि कुछ ही हफ्तों में घर में वाइल कार्ड एंट्री की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।