फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल ने सुनाई अपने संघर्ष की दास्तां: कहा- हजारों ऑडिशन में हुआ हूं रिजेक्ट...नहीं था 'प्लान बी'

Mon, 18 Oct 2021 01:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 18 Oct 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Vicky talks about his struggling days I got rejected in thousand auditions
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त फिल्म सरदार उधम में अपने किरदार को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उन्होंने महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और विक्की कौशल के अभिनय और लुक की तारीफ हो रही है। अब विक्की कौशल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्हें हजारों ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था। विक्की कौशल का कहना है कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए कई ऑडिशन दिये और इस दौरान उन्हें रिजेक्ट भी होना पड़ा। उन्होंने कहा, मेरा पास न ही कोई सेफ्टी नेट या प्लान बी था।



 

Vicky talks about his struggling days I got rejected in thousand auditions
सरदार उधम में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने असुरक्षाओं को लेकर अपना विचार भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हजारों और सैकड़ों लोगों की तरह एक ही नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धा की। यहां उनका नौकरी से मतलब अभिनय था। स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह पर आधारित बायोपिक सरदार उधम में विक्की कौशल के अभिनय को लेकर इस वक्त उनकी तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि सरदार उधम सिंह ने साल 1940 में माइकल ओ डॉयर की हत्या करके जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लिया था। 

Vicky talks about his struggling days I got rejected in thousand auditions
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

विक्की कौशल का कहना है कि जब आप ऑडिशन देना शुरू करते हैं, तो आपको पता चलता है कि आप कितने पानी में हो। क्योंकि आप सैकड़ों और हजारों लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे होते हो, जो एक ही नौकरी चाहते हैं। आप जाते हो और सैकड़ों अन्य अभिनेताओं के साथ कतारों में खड़े हो जाते हो। आप बहुत अच्छे अभिनेताओं के साथ कमरे में बैठे होते हो...ऐसे अभिनेता जो बहुत अच्छा काम कर रहे होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky talks about his struggling days I got rejected in thousand auditions
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि वे अभिनेता आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं और ऐसे में  आप असुरक्षाओं और हीनताओं से घिर जाते हैं। ऐसे में आपको अपने जीवन के हर दिन को तब तक पार करना होता है जब तक आपको नौकरी नहीं मिल जाती। आप जब अगले से अच्छा करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
Vicky talks about his struggling days I got rejected in thousand auditions
विक्की कौशल

विक्की कौशल का कहना है कि लोगों को यह एहसास नहीं है कि अगर मैंने 10 ऑडिशन क्रैक किए हैं, तो मैं वास्तव में 1,000 ऑडिशन में असफल रहा हूं। मुझे हजार ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन मैं 10 में चयनित हुआ। उन्होंने कहा कि जो दिखता है वह सिर्फ 10 ऑडिशन होते हैं, जिसमें आप सफल होते हैं। लोगों को लगता है कि इसे तो चीजें आसानी से मिल गईं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था... मुझे पता था कि मेरे पास कोई सुरक्षा जाल नहीं है और अगर मैं यहां से गिरता हूं, तो सीधे जमीन पर गिरूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्लान बी न होने से भी आपको काफी ताकत मिलती है। हालांकि, अपनी फिल्म और इंटरव्यू के साथ ही विक्की कौशल कैटरीना कैफ के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed