फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: आठ साल की उम्र में डेब्यू, आयुष्मान संग साझा की स्क्रीन, बनी सीजन 16 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट

Sat, 01 Oct 2022 06:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 01 Oct 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 16 imlie fame sumbul touqeer khan photos career highest paid contestant of salman khan show
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस सीजन 16' का आगाज हो चुका है। शो की थीम और कंटेस्टेंट्स की वजह से फैंस 'बिग बॉस 16' के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस के घर में इमली का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर ने भी कदम रखे हैं। बत दें कि वह इस सीजन की सबसे छोटी प्रतिभागी हैं। वैसे, जब से सुम्बुल तौकीर के बिग बॉस के घर में आने की खबर चर्चा में आई, तब से हर कोई उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए छोटे पर्दे की इस मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...


Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद

bigg boss 16 imlie fame sumbul touqeer khan photos career highest paid contestant of salman khan show
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आपकी प्यारी इमली यानी कि सुम्बुल तौकीर 'बिग बॉस 16' में एंट्री लेने के लिए काफी मोटी रकम चार्ज कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुम्बुल एक हफ्ते के करीब 12 लाख रुपये ले रही हैं। इस बात की जानकारी फैनपेज पर दी गई है। लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर न तो 'बिग बॉस 16' के मेकर्स और न ही एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। आइए जानते हैं, कौन है सुम्बुल तौकीर? Bigg Boss 16: मां दुर्गा की पूजा करने के बाद टीना दत्ता ने ली बिग बॉस हाउस में धांसू एंट्री, सामने आया प्रोमो

bigg boss 16 imlie fame sumbul touqeer khan photos career highest paid contestant of salman khan show
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के कटनी के मुस्लिम परिवार में जन्मी सुम्बुल अभी महज 19 साल की हैं। वह टेलीविजन के जाने-माने कोरियोग्राफर हसन खान की बेटी हैं। उन्होंने एक एकल माता-पिता के रूप में सुम्बुल और उनकी बहन सानिया तौकीर, जो एक अभिनेत्री भी थीं, की परवरिश की है। बता दें कि जब सुम्बुल छह साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। Bigg Boss 16: उड़ारियां के बाद अब बिग बॉस के घर में बनी फतेह और तेजो की जोड़ी, प्रोमो में दिखा रोमांटिक अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 16 imlie fame sumbul touqeer khan photos career highest paid contestant of salman khan show
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूल जाने के साथ-साथ, सुम्बुल ने आठ साल की उम्र में चंद्रगुप्त मौर्य (2011) से डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने जोधा अकबर (2013) में मेहताब (अकबर की भतीजी) के रूप में अभिनय किया। सुम्बुल ने डीआईडी लिटिल मास्टर्स सहित टीवी रियलिटी शो में उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 2019 में वारिस (2016) और सोनी टेलीविजन के इशारों इशारों जैसे नाटकों में सपोर्टिंग रोल निभाया था। Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में भिड़ेंगी टीवी की ये हसीन बहुएं, बोल्डनेस से घर में मचाएंगी बवाल

विज्ञापन
bigg boss 16 imlie fame sumbul touqeer khan photos career highest paid contestant of salman khan show
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आठ साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद भी सुम्बुल को ज्यादा शौहरत हासिल नहीं हुई थी। उन्हें प्रसिद्धि स्टार प्लस के शो इमली से मिली। इसके बाद सुम्बुल तौकीर खान ने आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बिग बॉस के घर में इमली का सफर कैसा रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 

Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed