फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: फिनाले में दिखा भाईजान का धांसू अंदाज, ब्लैक सूट-बूट में पहुंचे सलमान खान?

Sun, 28 Jan 2024 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jan 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Salman khan outfit in grand finale actor looking handsome in black suit
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 का आज फिनाले है। इस सीजन के विजेता का आज एलान हो जाएगा। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं। कुछ देर में वे भी पहुंचने वाले हैं। हर बार फिनाले में सलमान खान अपने लुक से समा बांधते नजर आ रहे हैं। इस बार भी चर्चा है कि आखिर इस बार भाईजान का आउटफिट कैसा होन वाला है? तो इसका खुलासा हो चुका है। सलमान खान ब्लैक कलर के सूट-बूट में शो में पहुंचे हैं।

Bigg Boss 17: Salman khan outfit in grand finale actor looking handsome in black suit
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में अब पांच प्रतिभागी बचे हैं। ये पांच प्रतिभागी मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। इन्हीं में से किसी एक के सिर बिग बॉस विजेता का ताज सजेगा। सलमान खान के शो के आज ग्रांड फिनाले एपिसोड में 17वें सीजन के सभी प्रतिभागी भी आए हैं। सिर्फ अनुराग डोभाल और खानजादी ने हिस्सा नहीं लिया है।

Bigg Boss 17: Salman khan outfit in grand finale actor looking handsome in black suit
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के पांचों फाइनलिस्ट के घरवाले भी फिनाले में पहुंचे हैं। शो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं, 'हर बार बिग बॉस ने झटके दिए हैं,  इस बार भी बिग बॉस की ये प्रथा जारी रहेगी। एक बड़ा झटका मिलने वाला है। कुछ देर में वोटिंग लाइन खोल दी जाएंगी। आप अपने पसंदीदा प्रतिभागी को वोट दे सकेंगे। तो एलर्ट रहिए'।
Janhvi Kapoor: सूर्या के साथ स्क्रीन साझा करेंगी जान्हवी कपूर? अभिनेत्री की आगामी फिल्म पर आया यह अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Salman khan outfit in grand finale actor looking handsome in black suit
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सलमान खान ने सभी प्रतिभागियों का भी हाल जाना। उन्होंने पूछा कि आप लोग थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे होंगे। इसके अलावा सलमान शो से बाहर हो चुके प्रतिभागियों से भी बात करते नजर आए। सलमान काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिनाले एपिसोड में वे काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। उनका लुक भी जबर्दस्त है।
Priyanka Chopra: मुंबई कॉन्सर्ट में निक को मिले प्यार से गदगद प्रियंका, पोस्ट साझा कर फैंस को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Bigg Boss 17: Salman khan outfit in grand finale actor looking handsome in black suit
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 के घर में अब परिवार वालों ने अपने बच्चों की हिम्मत अफजाई की है और फाइनल के लिए उन्हें सपोर्ट भी किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की ट्रॉफी पर  कौन कब्जा करता है। फिलहाल बिग बॉस का फिनाले दिलचस्प मोड़ पर है।
Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और खानजादी ने किया 'बिग बॉस' का बायकॉट? फिनाले में नहीं हुए शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed