{"_id":"65b6647d80086a865303f0ab","slug":"priyanka-chopra-gets-emotional-as-crowd-chants-jiju-during-nick-jonas-performance-in-mumbai-2024-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: मुंबई कॉन्सर्ट में निक को मिले प्यार से गदगद प्रियंका, पोस्ट साझा कर फैंस को कहा धन्यवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: मुंबई कॉन्सर्ट में निक को मिले प्यार से गदगद प्रियंका, पोस्ट साझा कर फैंस को कहा धन्यवाद
प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका के पति निक जोनस ने भारत में कॉन्सर्ट किया, जहां उन्हें भारतीय जनता ने खूब प्यार दिया। अब देसी गर्ल ने फैंस को धन्यवाद दिया है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : social media
बॉलीवुड की देसी गर्ल से शादी करने के बाद निक पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करने आए। इस कॉन्सर्ट के दौरान भारत की जनता ने निक की गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ने निक का जीजू-जीजू के जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया। अब प्रियंका ने मुंबई और अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई के लोलापालूजा इंडिया में निक के प्रदर्शन के दौरान जीजू-जीजू का नारा लगाती भीड़ का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरा दिल, धन्यवाद मुंबई।" फेस्ट से पहले, अभिनेत्री ने उनकी सराहना भी की क्योंकि यह पहली बार था जब जोनस ब्रदर्स ने भारत और मुंबई में प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निक जोनस को फैंस के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी जीजू का टैग दिया। अभिनेत्री का एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम खाते हुए बोल रही है कि जीजा जी स्टेज पर हैं। तापसी का यह पोस्ट भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो पूरे भारत के जीजू हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारत की जनता खातिरदारी करने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।