फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: बिग बॉस जाकर खुली इन प्रतिभागियों की किस्मत, सलमान खान के साथ मिला काम करने का मौका

Sun, 28 Jan 2024 07:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jan 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Shehnaaz Gill Ashmit Patel Armaan these contestants worked with Salman Khan in Movies
सलमान के साथ काम कर चुके हैं ये बिग बॉस प्रतिभागी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 का आज फिनाले है। आज तय हो जाएगा कि घर में बचे पांच प्रतिभागियों- अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी में से ट्रॉफी किसके सिर सजेगी। सलमान खान का ये शो दर्शकों के बीच हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। प्रतिभागियों के बीच तमाम बहस और विवादों के साथ इसमें मनोरंजन का भी भरपूर मजा मिलता है। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। बिग बॉस के कई प्रतिभागियों को इस शो के बाद उनके साथ काम करने का अवसर मिल चुका है। आइए जानते हैं...

Bigg Boss 17: Shehnaaz Gill Ashmit Patel Armaan these contestants worked with Salman Khan in Movies
अस्मित पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अस्मित पटेल
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल ने भी इंडस्ट्री में कदम रखे। वे रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं। अस्मित पटेल बिग बॉस के चौथे सीजन के प्रतिभागी बने थे। इसके बाद अस्मित को सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में देखा गया। ये फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में अस्मित ने सलमान के दोस्त की भूमिका अदा की थी।

Bigg Boss 17: Shehnaaz Gill Ashmit Patel Armaan these contestants worked with Salman Khan in Movies
सलमान खान, सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सना खान
इस लिस्ट में अभिनेत्री सना खान का नाम भी शामिल है। चर्चित रियलिटी शो के सीजन 6 में सना ने हिस्सा लिया था। इस सीजन में सना खान सलमान की चहेती थीं। शो के अलावा सना को सलमान के साथ उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिला था। सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में सना खान नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Shehnaaz Gill Ashmit Patel Armaan these contestants worked with Salman Khan in Movies
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान कोहली
अभिनेता अरमान कोहली भी बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। उन्होंने रियलिटी शो के सीजन 7 में हिस्सा लिया था। अरमान ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। बिग बॉस के अलावा अरमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अरमान निगेटिव भूमिका में नजर आए थे।
Animal: बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार देख रोने लगे थे रणबीर कपूर और उनके ट्रेनर, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
Bigg Boss 17: Shehnaaz Gill Ashmit Patel Armaan these contestants worked with Salman Khan in Movies
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही
इस सूची में अगला नाम नोरा फतेही का है। बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा ने सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 9 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस से अलग नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर की पत्नी के किरदार में नजर आईं थीं।
Noida Film City: किसके हाथों होगा नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण? अक्षय कुमार और बोनी कपूर ने दिया प्रेजेंटेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed