फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HanuMan Box Office: 'फाइटर' के आगे दिखी 'हनुमान' की ताकत, प्रशांत वर्मा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाए 250 करोड़

Sun, 28 Jan 2024 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jan 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
HanuMan Box Office day 16: Prasanth Varma Teja Sajja film Earned Rs 250 crore worldwide
फाइटर, हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई ये फिल्म तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अभी तक दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित कर रही है। 'हनुमान' सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्यार बटोर रही है। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म के लिए शनिवार का दिन नई सौगात लेकर आया। फिल्म ने कमाई के मामले में 250 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली है। 

HanuMan Box Office day 16: Prasanth Varma Teja Sajja film Earned Rs 250 crore worldwide
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

12 जनवरी को ये फिल्म 'गुंटूर कारम' और 'मेरी क्रिसमस' जैसी फिल्मों के साथ रिलीज हुई। लेकिन, अपनी कहानी और मजबूत निर्देशन के बूते इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हुए बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद इसे टक्कर देने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई। मगर, इसका असर भी 'हनुमान' पर नहीं पड़ा।

HanuMan Box Office day 16: Prasanth Varma Teja Sajja film Earned Rs 250 crore worldwide
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' के रहते हुए शनिवार (16वें दिन) को 'हनुमान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बता दें कि तेजा सज्जा की फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान' ने 170.15  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Bigg Boss 17: कौन हैं बिग बॉस के अभिषेक कुमार, जानें अभिनेता के करियर और असली नाम के बारे में?

विज्ञापन
विज्ञापन
HanuMan Box Office day 16: Prasanth Varma Teja Sajja film Earned Rs 250 crore worldwide
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है। मेकर्स ने खुलासा किया है कि 'हनुमान' ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म की इस सफलता से बेहद खुश और आश्चर्यचकित हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)


Animal: बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार देख रोने लगे थे रणबीर कपूर और उनके ट्रेनर, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
HanuMan Box Office day 16: Prasanth Varma Teja Sajja film Earned Rs 250 crore worldwide
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत की पोस्ट पर दर्शक उनकी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि निर्देशक जल्द ही 'हनुमान' की सीक्वल 'जय हनुमान' लेकर आएंगे। अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। सीक्वल को लेकर तेजा सज्जा ने बताया कि इसमें मुख्य किरदार भगवान हनुमान हैं। वे 'हनु मैन' के रूप में फिल्म से जुड़ सकते हैं।
Anil Kapoor: एनिमल से पहले इस फिल्म में रणबीर के पिता का रोल निभाना चाहते थे अनिल, इस वजह से अधूरी रही इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed