{"_id":"65b6429509d3b315d20258d9","slug":"after-seeing-bobby-deol-shirtless-avatar-animal-actor-ranbir-kapoor-his-trainer-began-crying-details-inside-2024-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार देख रोने लगे थे रणबीर कपूर और उनके ट्रेनर, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार देख रोने लगे थे रणबीर कपूर और उनके ट्रेनर, अभिनेता ने किया खुलासा
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिखी है। धुआंधार कमाई के बाद इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से अधिक और उत्तरी अमेरिका में लगभग 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। 'एनिमल' अपने गानों, बैकग्राउंड स्कोर और संवादों से दर्शकों को खूब पसंद आई है। कुछ हिस्सों की वजह से यह फिल्म विवादों में जरूर रही है, लेकिन इसे देश के हर कोने से भरपूर प्यार भी मिला है।
इस फिल्म के बाद बॉबी देओल की लोकप्रियता में जमकर इजाफा हो चुका है। केवल 15 मिनट के लिए फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके किरदार की जमकर प्रशंसा हो रही है।
टीम के निर्माताओं ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने उस समय को याद किया जब वे 'एनिमल' की शूटिंग कर रहे थे। रणबीर ने साझा किया कि 'एनिमल' तकनीकी रूप से उनकी पहली एक्शन फिल्म थी और उन्होंने इसमें अपनी सारी 'भड़ास' निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लाइमेक्स सीक्वेंस को याद करते हुए रणबीर ने कहा, 'मेरे ट्रेनर जिम में मेरी तस्वीरें ले रहे थे, क्योंकि मैं फिल्म में अपनी शर्ट उतारने वाला पहला व्यक्ति था। इसलिए, जब मैंने अपनी शर्ट उतारी तो पूरी यूनिट ने ताली बजाना शुरू कर दिया कि 'हीरो ने शर्ट निकाली', लेकिन दो दिन बाद, जब बॉबी ने अपनी शर्ट उतारी, तो मैं और मेरा ट्रेनर रोने लगे।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।