फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट की मां का निधन, दुख की घड़ी में बॉलीवुड ने दिया साथ

Sun, 21 Jan 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Ajaz Khan mother passes away in Mumbai
Ajaz Khan
बिग बॉस से सुर्खियों में आए एजाज खान के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में उनकी मां का निधन हो गया जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। 
Bigg Boss Ex contestant Ajaz Khan mother passes away in Mumbai
f
एजाज ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और इस बात की जानकारी दी। एजाज ने लिखा - 'मेरी मां का निधन हो गया है। जनाजे की नमाज वर्सोवा शुक्रल्लाह शाह बाबा दरगाह में होगी जुहर के बाद। जिस जिसको दुआ करनी है प्लीज आके दुआ करें।'
 

 
Bigg Boss Ex contestant Ajaz Khan mother passes away in Mumbai
ajaz khan
एजाज के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने अपनी सांत्वना व्यक्त की। वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आपको इस दुख को झेलने की शक्ति। इसके साथ ही सोनू सूद ने लिखा - खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्म को शांति दे और आपको दुख झेलने की ताकत।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Ajaz Khan mother passes away in Mumbai
Ajaz Khan
एजाज खान पेशे से एक्टर है और बिग बॉस सीजन 7 में नजर आए थे। शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से मारपीट करने की वजह से वह बेघर हो गए थे। हाल ही में उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खिंची बॉलीवुड स्टार्स की सेल्फी पर ट्वीट करके सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Ajaz Khan mother passes away in Mumbai
Ajaz Khan
एजाज ने ट्वीट करते हुए लिखा था -  'सीनियर बच्चन इस शख्स ने कई मासूम बच्चों और लोगों को मारा है। आज आपने और जो लोग इस सेल्फी में मौजूद हैं उन्होंने अपनी मेरी नजरों में इज्जत खो दी।' आपको बता दें एजाज इस समय पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह कई सारी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमा चुके हैं। 
 

@SrBachchan sir he is killer he kill so many children and so many innocents today I lost respect for u and everyone in this pic pic.twitter.com/HB3HJ0auUh

— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) January 19, 2018
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed