सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रणौत काफी मुखर रही हैं। कंगना कभी महाराष्ट्र सरकार तो कभी जया बच्चन पर निशाना साधती दिखी हैं। इस बीच बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान ने अभिनेत्री को आड़े हाथों लिया। अर्शी ने कहा कि वो फेमिनिज्म की बात करती हैं, साथ ही दूसरी अभिनेत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूकती हैं।
Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, कहा- ‘पॉलिटिकल एजेंडे के तहत हो रहा सब’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अर्शी कहती हैं, 'कंगना रणौत तुम बात करती हो औरतों के सम्मान की, फेमिनिज्म की। तुम्हें फेमिनिज्म का एफ भी पता है? तुम हमेशा अपनी इज्जत की बात करती हो जब किसी दूसरे औरत की बात आती है या किसी दूसरे आर्टिस्ट की बात होती है तब तुम उसे बी क्लास अभिनेत्री, सी कैटिगरी, सॉफ्ट पॉर्न बोल देती हो।'
अर्शी ने आगे कहा, 'अगर कोई तुम्हें कुछ बोल दे तो तुम भाजपा को ले आती हो। तुम्हें वाई कैटिगरी की सिक्योरिटी मिल जाती है। तुम्हारे जो समर्थक हैं, वैसे वाहियात समर्थक मैंने आज तक नहीं देखे। आराध्या बच्चन को धमकी दी गई। तुमने कभी अपने समर्थकों से कहा कि किसी को धमकी देने से अच्छा है कि उनकी इज्जत करो।'
अर्शी कहती हैं, 'जिस तरह की तुम बात करती हो कि लोग तुम्हारा समर्थन करें, ये इस देश में नहीं होता। इस देश में सभी के लिए फ्रीडम ऑफ स्पीच है। तुमने कहा कि तुम्हें ड्रग दिया गया तो आज तक उस ड्रग डीलर का नाम क्यों नहीं बताया। अगर तुम आदित्य ठाकरे को निशाना बनाती हो तो उसे साबित करो।'
कंगना को निशाने पर लेते हुए अर्शी कहती हैं, 'कंगना अब तुम चुप रहो। अभी ये सब मत करो। सभी को बात समझ आ चुकी है। तुम्हारा ये पॉलिटिकल एजेंडा है। मैडम प्लीज बाहर आकर अपने समर्थकों को महिलाओं की इज्जत करने के लिए कहो, अगर ऐसा नहीं कर सकती तो बस चुप रहो।'
A post shared by ARSHI KHAN BEGUM SAHIBA AK (@arshikofficial) on