फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस का शिकार हुईं हिमांशी खुराना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 27 Sep 2020 03:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 27 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Himanshi Khurana tests positive for coronavirus during farmers protest
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

कोरोना वायरस अब तक बॉलीवुड और कई टीवी इंटस्ट्री के सितारों को अपना शिकार बना चुका है। इस बीच हिमांशी खुराना भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। हिमांशी मशहूर पंजाबी गायिका और रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Bigg Boss ex contestant Himanshi Khurana tests positive for coronavirus during farmers protest
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

हिमांशी खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है वह हाल ही में मुंबई में कृषि विधेयक के खिलाफ चल रहे किसान प्रदर्शन में गई थीं। जहां वह कई लोगों से मिली। ऐसे में संभव है कि वह वहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। हिमांशी खुराना ने अपने करीबीयों से भी खुद का कोविड-19 का टेस्ट करवाने की अपील की है।

Bigg Boss ex contestant Himanshi Khurana tests positive for coronavirus during farmers protest
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

हिमांशी खुराना ने अपने फैंस को खुद के कोरोना से संक्रमित होने के जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी उचित सावधानियां बरत रही हूं और अपना ख्याल रख रही हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं परसो प्रदर्शन का हिस्सा बनी थी। वहां बहुत भीड़ थी। इसलिए मैंने सोचा कि आज शाम को अपने शूट पर जाने से पहले टेस्ट करवा लूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🙏

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Himanshi Khurana tests positive for coronavirus during farmers protest
हिमांशी खुराना - फोटो : twitter

हिमांशी खुराना ने आगे लिखा, 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आया है कृपया अपनी जांच करवा लें और प्रदर्शन में पूरी सावधानियां और सुरक्षा का ख्याल रखें। मैं प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी अनुरोध करना चाहूंगी कि सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे, यह न भूलें को हम महामारी से गुजर रहे हैं। कृपया पूरी सावधानी बरतें।' 

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Himanshi Khurana tests positive for coronavirus during farmers protest
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमांशी खुराना के फैंस कमेंट के जरिए उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिमांशी खुराना पिछले साल सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में आई थीं। जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।  

पढ़ें: यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर आया कंपनी का नया लोगो, दिखी पांच दशकों के सिनेमा की झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed