{"_id":"606b233a8ebc3e591c36964c","slug":"bigg-boss-fame-kavita-kaushik-will-never-take-part-in-a-reality-show-again-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कभी किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी बिग बॉस 14 फेम कविता कौशिक, बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कभी किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी बिग बॉस 14 फेम कविता कौशिक, बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कविता कौशिक
- फोटो : Instagram
Link Copied
छोटे पर्दे के सितारे सीरियल के जरिए तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं साथ ही कई बार रियलिटी शो में भी नजर आते हैं। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो के बाद से अक्सर इन सितारों की लोकप्रियता दोगुनी हो जाती है। कविता कौशिक भी बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि अब उनका कहना है कि वो भविष्य में किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
Trending Videos
2 of 5
Kavita Kaushik
- फोटो : Instagram
कविता कौशिक ने बिग बॉस में छोटा ही सफर तय किया था, लेकिन ये सफर काफी यादगार था। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। हालांकि कम समय में ही उनकी कई लोगों से लड़ाई कर ली थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा कि अब वो कोई भी रियलिटी शो नहीं करेंगी क्योंकि इन शोज ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
कविता ने कहा कि, 'बात ये है कि मैं बिग बॉस 14 के घर से बाहर चली गई थी और टीम के बार-बार कहने पर भी मैंने घर में वापस जाने से मना कर दिया था। मैं फेयर खेलना पसंद करती हूं। मेरे अंदर टीम के लिए कुछ नहीं है, वो अच्छे हैं और बहुत मेहनत करते हैं'।
4 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
आगे कविता ने कहा कि, 'मैं लोगों को बेवह खुश करने का काम नहीं करती और वो नापसंद मेरे चेहरे पर दिखता है, इसलिए मैं सोचती हूं कि मेरे लिए ये अनफेयर है कि एक शो का पार्ट होते हुए मैं अपना 100 प्रतिशत ना दूं। यहां तक कि मुझे नहीं पता कि हर साल मना करने पर भी लोग ऐसे शोज क्यो ऑफर करते हैं? जब भी मैं किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी हूं तब से उसने मेरे करियर को अच्छाई के बदले नुकसान ही पहुंचाया है। मुझे लगता है कि हर रियलिटी शो से बाहर होना अब रिपिटेटिव और बोरिंग होता जा रहा है'।
विज्ञापन
5 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि शो में कविता की एजाज खान से लड़ाई काफी चर्चा में आई थी। इसके बाद वो शो से बाहर हो गईं थी। फिर उन्होंने दोबारा शो में एंट्री की और रुबीना दिलाइक से लड़ाई होने के बाद कविता गुस्से में शो के मुख्य द्वार से बाहर निकल गई थीं। शो के इस सीजन की विजेता रुबीना दिलैक बनी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।