सब्सक्राइब करें

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कार्तिक आर्यन ने कही काम पर वापसी करने की बात, यूजर्स ने किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Apr 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan Wants Back To Work After Tested Negative For Covid 19 Social Media Users Trolled Him
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

मुंबई में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है। कार्तिक आर्यन के स्वस्थ होने की खबर सुनकर कुछ फैंस ने तो खुशी जताई है लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।

Trending Videos
Kartik Aryan Wants Back To Work After Tested Negative For Covid 19 Social Media Users Trolled Him
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'निगेटिव। 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापसी।' कार्तिक की पोस्ट पर कुछ लोगों ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aryan Wants Back To Work After Tested Negative For Covid 19 Social Media Users Trolled Him
कार्तिक आर्यन

तो वहीं कार्तिक के काम पर वापसी की बात लोगों को पसंद नहीं आई और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'देखो ध्यान रखो। ज्यादा कूल मत बनो। समझे न।' तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या यार अभी तो ठीक हुए हो भैयू। कोई काम पर वापसी नहीं।' एक ने लिखा, 'अभी काम पर नहीं जाने का। चुप चाप घर में बैठने का। केस हर दिन बढ़ रहे हैं।' अन्य एक यूजर ने लिखा कि, 'घर मैं बैठे रहो। पिछले साल हम लोगों को क्या बोले थे। वनवास खत्म। अभी शुरू भी नहीं हुआ।'

Kartik Aryan Wants Back To Work After Tested Negative For Covid 19 Social Media Users Trolled Him
कार्तिक आर्यन

बता दें कि कार्तिक आर्यन का कोविड टेस्ट 22 मार्च को पॉजिटिव आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी थी और लिखा था, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' इसके बाद अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग रोक दी गई थी।

विज्ञापन
Kartik Aryan Wants Back To Work After Tested Negative For Covid 19 Social Media Users Trolled Him
कार्तिक आर्यन

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के आने वाली फिल्मों में 'धमाका', 'दोस्ताना 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी 2' और 'प्यार का पंचनामा 3' जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से 'धमाका' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed