सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 2: पूजा ने आलिया को विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल बंद करने की दी सलाह, बोलीं- शादी मेरी भी टूटी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 27 Jun 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt advised aaliya Siddiqui to drop divorce victim card said my marriage also broken
पूजा भट्ट, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social media

'बिग बॉस ओटीटी 2' में सभी प्रतिभागी एक दूसरे के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। हाल ही में वह पलक के साथ अपनी लड़ाई को लेकर चर्चा में थीं। अब उन्होंने आलिया सिद्दीकी के तलाक के बारे में बात की है।

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt advised aaliya Siddiqui to drop divorce victim card said my marriage also broken
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, आलिया ने शो के पहले के हफ्तों में अक्सर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अपने अलग होने के बारे में बात की है। अब पूजा ने कहा कि आलिया शो में सहानुभूति पैदा करने के लिए विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन यह ठीक नहीं है। इस वजह से उन्हें विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।

Kusha Kapila: पति जोरावर से तलाक ले रहीं यूट्यूबर कुशा कपिला, सोशल मीडिया पर एलान कर लिखा भावुक नोट
 
Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt advised aaliya Siddiqui to drop divorce victim card said my marriage also broken
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस साल की शुरुआत में नवाजुद्दीन के साथ कई सार्वजनिक झगड़ों के बाद आलिया ने सुर्खियां बटोरीं। अभिनेता ने हालिया साक्षात्कारों में इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन आलिया अक्सर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बारे में बोलती रहती हैं और हाल ही में होस्ट सलमान खान ने उन्हें इस बारे में फटकार भी लगाई थी। उन्होंने कहा था कि यह बिग बॉस के घर के लिए अप्रासंगिक है। हमें आलिया की निजी जिंदगी और छुट्टियों के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Pankaj Tripathi: अटल जी जैसी ही हैं मेरी रुचियां, जानिए ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग के दौरान ऐसा क्यों कहा पंकज ने

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt advised aaliya Siddiqui to drop divorce victim card said my marriage also broken
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा भट्ट की शादी मनीष मखीजा के साथ हुई थी, जिसके बाद अभिनेत्री भी तलाक के दौर से गुजरीं। अब उन्होंने आलिया को "विक्टिम कार्ड" का इस्तेमाल बंद करने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। पूजा ने कहा कि उनका खुद का भी तलाक हो चुका है, लेकिन वह विक्टिम कार्ड नहीं खेलती हैं। आलिया से पूजा ने कहा, “मैं आपको स्पष्ट रूप से कुछ बताना चाहती हूं कि शादी मेरी भी टूटी है। ढेर सारी औरतों की टूटी है। इसके पहले और दुर्भाग्य से भविष्य में और भी बहुत कुछ होगा, लेकिन लोग देखकर थक जाते हैं। मुझे लगता है कि अगर आप विक्टिम कार्ड छोड़ देंगी तो आप जिंदगी में बहुत आगे तक जाएंगी।''

Nitin Mukesh: लता मंगेशकर के बेहद करीब थे नितिन मुकेश, दीदी के वजह से मिला था पहली बार गाने का मौका


 
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt advised aaliya Siddiqui to drop divorce victim card said my marriage also broken
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, पूजा की बात आलिया को पसंद नहीं आई। इसके जवाब में आलिया ने पूजा पर घर में नकारात्मकता फैलाने और घर पर हावी होने का आरोप लगाया। बता दें कि पूजा भट्ट पर घर के बाकी सदस्य भी यह आरोप लगा चुके हैं कि वह घर के लोगों पर अपना गुस्सा निकालती हैं।

Sonu Sood: भविष्य में कनाडा की नागरिकता लोगे क्या? सोनू से फैन ने पूछा ऐसा सवाल, दिल जीत लेगा अभिनेता का जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed